फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Pattals and clay kulhads provided to the stalls, Kurukshetra

स्टालों को उपलब्ध कराए पत्तल और मिट्टी के कुल्हड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Pattals and clay kulhads provided to the stalls, Kurukshetra
केयू में ग्रीन अर्थ संगठन की ओर से लगाया गया स्टॉल। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। ग्रीन अर्थ संगठन की ओर से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में चल रहे हरियाणा के सांस्कृतिक उत्सव रत्नावली महोत्सव में स्टॉल लगाई गई है। इस स्टॉल पर लगाए गए सदस्य लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक के नुकसान के बारे में जागरूक कर रहे हैं। संगठन के सदस्य अधिवक्ता सुशील कुमार ने बताया कि खाने-पीने की कई स्टॉल पर सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल किया जा रहा था। टीम ने स्टालों पर पत्ते से बनी पत्तल और दोने के अलावा मिट्टी के कुल्हड़ उपलब्ध कराए।
उन्होंने बताया कि सेहत और पर्यावरण के नुकसान के मद्देनजर सरकार ने सिंगल यूज प्लास्टिक, थर्मोकोल और प्लास्टिक बैग को प्रतिबंधित किया गया है। उल्लंघन करने पर जुर्माने का प्रावधान है। इसके बावजूद शहर में कुछ बड़े गोदाम सिंगल यूज प्लास्टिक, थर्मोकोल तथा प्लास्टिक बैग से भरे पड़े हैं। इनको धड़ल्ले से बेचा और इस्तेमाल भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

पर्यावरणविद् डॉ. नरेश भारद्वाज ने अपील करते हुए कहा कि सभी लोग अपनी जिम्मेदारी से सिंगल यूज प्लास्टिक, थर्मोकोल तथा प्लास्टिक बैग के प्रयोग को त्यागकर पत्ते से बनी पत्तल, दोने, पेपर पाइप, स्ट्रॉ, लकड़ी की चम्मच, कांटे , कपड़े, जूट व पेपर बैग को अपनाएं। ग्रीन अर्थ संगठन नो प्रॉफिट-नो लॉस पर इन उत्पाद को उपलब्ध करा रहा है। संगठन, अपने बर्तन भंडार में सामाजिक आयोजनों के लिए स्टील की थालियां, गिलास व चम्मच भी निशुल्क उपलब्ध कराता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed