Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Patients are wandering for ultrasound, waiting for one and a half to two months.

Kurukshetra News: अल्ट्रासाउंड के लिए भटक रहे मरीज डेढ़ से दो माह की चल रही वेटिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Patients are wandering for ultrasound, waiting for one and a half to two months.
कुरुक्षेत्र। जिला नागरिक हस्पताल में अल्ट्रासाउंड ​के लिए अपनी बारी का इंतजार करते मरीज। संवाद
कुरुक्षेत्र। जिला नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए मरीजों को एक से डेढ़ माह का लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। ऐसे में सरकार के बेहतर स्वास्थ्य सुविधा दिए जाने के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। हाल ही में औचक निरीक्षण पर पहुंची स्वास्थ्य मंत्री के सामने भी मरीजों ने अल्ट्रासाउंड न होने की समस्या रखी थी। इस पर मंत्री ने आला अधिकारियों को लताड़ लगा बेहतर व्यवस्था बनाए जाने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सोनोलॉजिस्ट डॉ. गुलशन ही अल्ट्रासाउंड करते हैं। अगर उन्हें कोई जरूरी काम हो तो ऐसे में अल्ट्रासाउंड केंद्र बंद रहता है। अल्ट्रासाउंड न होने पर मरीज कई बार अस्पताल परिसर में बवाल कर चुके हैं।
विज्ञापन

150 से 200 मरीजों को हर रोज अल्ट्रासाउंड की सलाह : जिला अस्पताल में इन दिनों 1800 से 1900 की ओपीडी है। इनमें से चिकित्सकों की ओर से रोजाना 150 से 200 मरीजों के अल्ट्रासाउंड लिखे जाते हैं। केंद्र में रोजाना 40 से 50 मरीजों के ही अल्ट्रासाउंड हो रहे हैं। बाकी मरीजाें को अल्ट्रासाउंड के लिए डेढ़ से दो माह की डेट दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

25 दिन की मिली डेट, फिर भी नहीं हुआ अल्ट्रासाउंड : शहर वासी राकेश ने कहा कि उन्हें अस्पताल से अल्ट्रासाउंड के लिए 22 अक्तूबर की डेट मिली थी। बुधवार को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए पहुंचे लेकिन अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाया। बिमला ने कहा कि 25 दिन के इंतजार के बाद भी अल्ट्रासाउंड नहीं हुआ। सरकार बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने का दम भर रही है लेकिन सरकार की करनी और कथनी में फर्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed