फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Patients are also craving for blood tests, X-rays and ultrasounds

Kurukshetra News: खून की जांच, एक्सरे और अल्ट्रासाउंड को भी तरस रहे मरीज

Sun, 27 Jul 2025 06:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 27 Jul 2025 06:02 AM IST
विज्ञापन
Patients are also craving for blood tests, X-rays and ultrasounds
मुनीश मुंडे
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र। देश का पहला रि-सर्टिफिकेशन केंद्र का खिताब पाने वाली कृष्णा नगर गामड़ी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की हालत इन दिनों खस्ता है। एक सप्ताह से केंद्र में इलाज लेने पहुंच रहे मरीजों की खून संबंधी जांच नहीं हो रही है। अस्पताल में सीबीसी मशीन खराब पड़ी है। इसके अलावा केंद्र में न तो मरीजों के एक्सरे हो पा रहे और न ही अल्ट्रासाउंड की कोई व्यवस्था की गई है।

अस्पताल में गायनी वार्ड है और महिलाओं की डिलीवरी भी हो रही है लेकिन आज तक विभाग महिला हेल्पर की नियुक्ति तक नहीं कर पाया। पुरुष हेल्पर से ही काम चलाया जा रहा है। वह भी 15-15 दिन लगातार ड्यूटी कर रहे हैं। स्वास्थ्य केंद्र में रात के समय एमओ व गायनीक्लोजिस्ट की व्यवस्था नहीं है। अगर रात के समय कोई डिलीवरी केस आ जाता है तो अस्पताल के कर्मचारी ही उसे संभालते हैं। वहीं सप्ताह में एक दिन मंगलवार को सिविल अस्पताल से गायनीकोलॉजिस्ट डॉ. सुमन ओपीडी के लिए पहुंचती है। सरकार की तरफ से पीएचसी में डेंटल का पद स्वीकृत किया गया है लेकिन अभी तक किसी भी डेंटल चिकित्सक की नियुक्त नहीं हुई। संवाद
विज्ञापन


रोजाना ओपीडी में 100 मरीज , 25 से 30 के लिखे जा रहे सेंपल

अस्पताल में रोजाना 100 से 120 मरीज ओपीडी में पहुंच रहे हैं। इनमें से चिकित्सकों की ओर से 25 से 30 मरीजों की खून संबंधी जांच लिखी जा रही है। वहीं 20 से 25 मरीजों के एक्सरे व अल्ट्रासाउंड लिखे जा रहे हैं। अस्पताल में हर माह 10 से 15 महिलाओं की डिलीवरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

निजी अस्पतालों से करा रहे एक्सरे व अल्ट्रासाउंड

अस्पताल में अल्ट्रासाउंड व एक्सरे मशीन न होने के कारण मरीजों को एक्सरे व अल्ट्रासाउंड के लिए जिला नागरिक अस्पताल भेजा जा रहा है। यहां पर एक्सरे व अल्ट्रासाउंड के लिए लंबी डेट है। ऐसे में मरीज जेब ढीली कर प्राइवेट अस्पतालों में जाकर एक्सरे व अल्ट्रासाउंड करा रहा है।
बॉक्स

पत्नी का लिखा अल्ट्रासाउंड, बाहर से होगा : राजकुमार
शहरवासी राजकुमार ने बताया कि वह पत्नी को लेकर अस्पताल आए थे। जांच के बाद चिकित्सक ने अल्ट्रासाउंड लिखा है। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं है, अब ऐसे में प्राइवेट अल्ट्रासाउंड केंद्र में जाकर अल्ट्रासाउंड कराना पड़ेगा।
बॉक्स

स्वास्थ्य केंद्र खुद का ही तोड़ चुका रिकार्ड

पहली बार वर्ष 2018 में जहां अर्बन पीएचसी ने देश भर में सबसे ज्यादा 91.4 स्कोर करके रिकार्ड बनाया था। वहीं 2022 में 92.5 स्कोर करके अपने ही रिकार्ड को तोड़ा था। दिल्ली और उत्तराखंड की टीम ने आकर यहां मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं को जांचा था। फरवरी 2018 में कृष्णा नगर गामड़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहला राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक वाला केंद्र बना था। देश भर में पहली बार इस सर्टिफिकेट से किसी स्वास्थ्य केंद्र को सम्मानित किया गया था।



बॉक्स

मशीन को ठीक कराने को लिखा, जल्द मिलेगी सुविधा : डॉ. प्रदीप

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इंचार्ज डॉ. प्रदीप का कहना है कि अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही है। मशीन के खराब होने के कारण मरीजों की खून संबंधी जांच नहीं हो पा रही। गायनी वार्ड में हर माह 10 से 15 महिलाओं की डिलीवरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed