फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Patience of brokers is breaking due to non purchase of paddy

Kurukshetra News: धान खरीद न होने से टूट रहा आढ़तियों के सब्र का बांध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2024 05:48 AM IST
विज्ञापन
Patience of brokers is breaking due to non purchase of paddy
बाबैन। अनाज मंडी में आयोजित बैठक में हिस्सा लेते आढ़ती। संवाद
बाबैन। अनाज मंडी में धान की खरीद सुचारू रूप से न होने के कारण किसानों और व्यापारियों में रोष व्याप्त है। पिछले तीन दिन से धान की खरीद न होने पर अनाज मंडी के प्रधान जगदीश ढींगरा की अध्यक्षता में आढ़तियों की बैठक का आयोजन किसान विश्राम गृह में किया गया। बैठक में आढ़तियों ने धान की खरीद व उठान न होने को लेकर विस्तार से चर्चा की। उसके बाद मार्केट कमेटी के सचिव लव गुप्ता अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने आढ़तियों की समस्याओं को सुना। कमेटी सचिव लव गुप्ता ने कहा कि जल्द ही सही ढंग से खरीद शुरू करवा दी जाएगी।
विज्ञापन

अनाज मंडी के प्रधान जगदीश ढींगरा ने कहा कि वे प्रशासन से मांग करते हैं कि धान की खरीद शुरू करवाई जाए क्योंकि धान की खरीद न होने पर आढ़ती और किसान बेहद परेशान हैं। उन्होंने कहा कि आढ़तियों का शिष्टमंडल इस समस्या को लेकर जिला उपायुक्त से मिलेगा ताकि उनकी समस्या का समाधान हो सके। इस मौके पर अनाज मंडी के प्रधान जगदीश ढींगरा, पूर्व प्रधान हरिकेश सैनी, पूर्व प्रधान लाभ सिंह, राज मक्कड, कीमती लाल खुराना, बलिहार सिंह, कौशल सैनी, मोहन चुघ, कृष्ण गोयल, राजेश छलौंदी, संजय संघौर, संजय झंडौला, डिम्पल सैनी, जितेंद्र गर्ग, विनोद सिंगला, कृष्ण शर्मा, रवि सैनी, जय सिंह व अनेक आढ़ती मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed