फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Patiala leather shoes become the choice of tourists

पटियाला के लेदर के जूते पर्यटकों की बने पसंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 02:27 AM IST
विज्ञापन
Patiala leather shoes become the choice of tourists
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में आयोजित सरस और क्राफ्ट मेले में दूसरे राज्यों से आए शिल्पकार अपनी हस्त कला से पर्यटकों का मन को मोह रहे हैं। वहीं पर्यटक भी महोत्सव में लगी स्टॉल पर जमकर खरीदारी कर रहे हैं। महोत्सव में पटियाला (पंजाब) से आए प्रदीप कुमार के हाथों से बनाए लेदर के जूते पर्यटकों की पसंद बने हुए हैं

प्रदीप कुमार ने बताया कि उनके पूर्वज लेदर के जूते हाथों से बनाने का काम करते थे। अब वे इस कारोबार को आगे बढ़ाने में सहयोग दे रहे हैं। कारोबार के माध्यम से करीब 55-60 महिलाओं को रोजगार मिला हुआ है। उन्होंने चावल के दाने के समान लेदर की सबसे छोटी जूते की जोड़ी एवं किस्तीनुमा सबसे बड़ी जूते की जोड़ी बनाई है। सबसे छोटी एवं बड़ी जूतों की जोड़ी बनाने पर भारत सरकार की ओर से उन्हें राष्ट्रीय अवार्ड भी मिल चुका है। उन्होंने बताया कि वे हर महोत्सव में लेदर के जूतों का स्टॉल लगाते हैं। उनके बनाए लेदर के जूते की कीमत 200 रुपये से लेकर 1200 रुपये तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed