फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Passing ceremony will be held at Purushottampura Bagh on May 27

27 मई को पुरुषोत्तमपुरा बाग में होगा राहगीरी समारोह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
Passing ceremony will be held at Purushottampura Bagh on May 27
कुरुक्षेत्र। खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 की मशाल और मस्कट धाकड़ का कुरुक्षेत्र पहुंचने पर भव्य स्वागत किया जाएगा। 27 मई को ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में खेलो इंडिया राहगीरी कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस अवसर पर हरियाणा कला परिषद के कलाकारों की ओर से हरियाणवी व पंजाबी लोक नृत्यों, लोक गीतों और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी।
विज्ञापन

उपायुक्त मुकुल कुमार ने कहा कि खेलो इंडिया राहगीरी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एसडीएम थानेसर नरेंद्र पाल मलिक को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी, नगर परिषद, जन स्वास्थ्य विभाग, लोक निर्माण विभाग, जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, हरियाणा कला परिषद, शिक्षा विभाग, शहर की समाज सेवी संस्थाओं और एनजीओ मिलकर इस राहगीरी कार्यक्रम के लिए अपने स्तर पर प्रबंध करेंगे। उन्होंने कहा कि जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की तरफ से पारंपरिक खेलों के साथ जूडो, हॉकी, स्केटिंग, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, रस्का-कसी और अन्य खेलों का आयोजन किया जाएगा। जैसे ही मशाल व मस्कट कुरुक्षेत्र की सीमा में पहुंचेगा तो पुलिस की अगुवाई में इस मशाल और मस्कट को पुरुषोत्तमपुरा बाग में ले जाया जाएगा।
विज्ञापन

लीग मैचों के लिए खेल प्रांगण तैयार
उपायुक्त ने कहा कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 के हॉकी के लीग मैचों के आयोजन के लिए शाहाबाद का एस्ट्रोटर्फ खेल प्रांगण पूरी तरह से तैयार है। इस स्टेडियम में सरकार की तरफ से अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मुहैया कराई गई है, जिस पर तकरीबन 15 करोड़ रुपये का बजट भी खर्च किया गया है। प्रशासन की तरफ से खिलाड़ियों के स्वागत की तैयारियां भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed