फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Passengers wandered for five hours waiting for roadways buses

Kurukshetra News: रोडवेज बसों के इंतजार में पांच घंटे भटकते रहे यात्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
Passengers wandered for five hours waiting for roadways buses
कुरुक्षेत्र। सीईटी के चलते शनिवार को अधिकतर रूटों पर रोडवेज की बसें नहीं चलने के कारण यात्री भटकते रहे। सामान्य यात्रियों को चार से पांच घंटे तक बस स्टैंड परिसर में ही इंतजार करना पड़ा। इस दौरान बस के संबंध में पूछताछ के लिए हर एक मिनट में आई दो कॉल आईं।
विज्ञापन

सीईटी के कारण करीब 95 प्रतिशत रूट प्रभावित रहे। इससे स्थानीय और लंबे रूट पर जाने वाले यात्री काफी परेशान रहे। विभाग ने दो दिन के लिए 585 बसों को सीईटी परीक्षा के लिए लगा दिया। ऐसे में शनिवार को रोडवेज की आमदन 16 लाख से घटकर महज एक से डेढ़ लाख ही रह गई। ऐसा परीक्षार्थियों को निशुल्क यात्रा कराने व सामान्य व लंबे रूटों पर बसें बंद होने से हुआ। सीईटी परीक्षा आमजन के लिए जी का जंजाल बनी रही। शहरी एरिया के साथ-साथ नेशनल हाइवे से गुजरना भी लोगों के लिए परेशानी बना रहा। लोगों को एक से डेढ़ घंटे तक जाम झेलना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed