फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Passengers waiting for trains for hours at the station, kept facing problems

Kurukshetra News: स्टेशन पर घंटों रेलगाड़ियों का इंतजार कर रहे यात्री, झेलते रहे परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
Passengers waiting for trains for hours at the station, kept facing problems
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर रेलगाड़ी का इंतजार करते यात्री। संवाद
कुरुक्षेत्र। रेल यातायात पर किसान आंदोलन का असर शुक्रवार को भी दिखाई दिया, जिसके चलते 12 रेलगाड़ियां रद्द रही तो वहीं चार रेलगाड़ियों के रूट भी परिवर्तित रहे। जबकि कुछ रेलगाड़ियां देरी से भी चलती रहीं, जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। रेल यातायात के प्रभावित होने से कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की संख्या में भी कमी देखी जा रही है, इससे रेलवे को भी हर रोज नुकसान हो रहा है। स्टेशन पर कई घंटों तक यात्री रेलगाड़ियों का इंतजार करते देखे जा सकते हैं। पंजाब को जाने वाली कई रेलगाड़ियां पिछले एक महीनों से हर रोज रद्द हो रही हैं। यात्रियों को मजबूरी में दूसरे साधनों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन


वहीं रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक हर रोज कई रेलगाड़ियां रद्द हो रही हैं, जबकि कुछ रेलगाड़ियों के रूट भी बदले गए है। इन रेलगाड़ियों के प्रभावित होने का कारण किसान आंदोलन है। पंजाब के लिए अंबाला-चंडीगढ़ रूट से रेलगाड़ियों को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed