फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Paschim Express train remains cancelled, many other trains also affected

Kurukshetra News: पश्चिम एक्सप्रेस ट्रेन रही रद्द, कई दूसरी ट्रेनों पर भी असर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 06:42 AM IST
विज्ञापन
Paschim Express train remains cancelled, many other trains also affected
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के आने का इंतजार करते यात्री। संवाद
कुरुक्षेत्र। भारी बारिश का असर पश्चिम एक्सप्रेस सहित कई अन्य ट्रेनों पर पड़ा, जिसके चलते पश्चिम एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 12926 शुक्रवार को रद्द रही तो कई अन्य ट्रेनें भी देरी से चलती रहीं। पश्चिम एक्सप्रेस ट्रेन के रद्द रहने से कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। साथ ही कईं ट्रेनों के देरी से होने के चलते यात्री रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार करते रहे। रेलवे स्टेशन से कोई अमृतसर रूट पर तो कोई दिल्ली रूट पर सफर करने के लिए पहुंचा था।
विज्ञापन

ट्रेनों के घंटों देरी से होने के चलते यात्रियों को दूसरे साधनों का सहारा लेने पर मजबूर होना पड़ा। रेलवे स्टेशन पर पहुंचे यात्री पूछताछ केंद्र से ट्रेनों की जानकारी लेते रहे। हालांकि कुछ यात्री मोबाइल का सहारा लेकर ऑनलाइन भी ट्रेनों के आने की जानकारियां लेने में जुटे रहे जबकि कुछ यात्री थकावट उतारने के लिए आराम फरमाते भी दिखाई दिए।
विज्ञापन



रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक भारी बारिश के चलते वडोदरा डिवीजन में जलभराव होने के कारण रेलवे दिल्ली मंडल की ओर से ट्रेन संख्या 12926 पश्चिम एक्सप्रेस को रद्द किया गया है। यह ट्रेन अमृतसर से वाया कुरुक्षेत्र होते हुए मुंबई पहुंचती है जबकि ट्रेन संख्या 12925 पश्चिम एक्सप्रेस अगले तीन दिनों तक देरी से चलती रहेगी। यह ट्रेन मुंबई से अमृतसर के लिए सफर करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन





ट्रेन रही देरी से, झेली परेशानी : दुर्जन सिंह
यात्री दुर्जन सिंह का कहना है कि वे ललितपुर के लिए सफर करने के लिए स्टेशन पर पहुंचे हैं और खजुराहो ट्रेन से सफर करना था, लेकिन ट्रेन देरी से होने के चलते इंतजार कर रहे हैं। ट्रेन का इंतजार करने के कारण परेशानी झेलनी पड़ रही है। ट्रेन के देरी से आने की सूचना मोबाइल से देखकर ही पता चल पाई। अब ट्रेन के आने पर ही सफर किया जा सकेगा।



ये ट्रेनें रही देरी से (अप व डाउन)
11842 खजुराहो एक्सप्रेस----- दो घंटे 44 मिनट
11842 खजुराहो एक्सप्रेस---37 मिनट
12715 सचखंड एक्सप्रेस---एक घंटा 15 मिनट
11077 झेलम एक्सप्रेस---एक घंटा 10 मिनट
14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस-- एक घंटा 10 मिनट
11057 अमृतसर एक्सप्रेस-----एक घंटा 15 मिनट
11058 अमृतसर मुंबई एक्सप्रेस------25 मिनट
12925 पश्चिम एक्सप्रेस-----40 मिनट
12498-शान ए पंजाब----35 मिनट
12312---नेताजी एक्सप्रेस ---25 मिनट
12919 मालवा एक्सप्रेस----50 मिनट
12920 मालवा एक्सप्रेस---30 मिनट
14508-दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस---25 मिनट







जलभराव के चलते ट्रेन रही रद्द : शंकर लाल मीणा

स्टेशन अधीक्षक शंकर लाल मीणा का कहना है कि भारी बारिश के चलते वड़ोदरा डिवीजन में जलभराव होने के कारण पश्चिम एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 12926 को रद्द किया गया है। इसके अलावा कई जगहों पर रेल लाइनों की मरम्मत का काम भी जारी है, जिससे ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed