फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Participating in the competition is a big step: Kalsana

प्रतियोगिता में सहभागिता करना ही बड़ा कदम : कलसाना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
Participating in the competition is a big step: Kalsana
शाहाबाद। गीता विद्या मंदिर में विजेता बच्चों को पुरसकृत करते मुख्याति​थि सुभाष कलसाना व अन्य। व
शाहाबाद। गीता विद्या मंदिर में चल रहे दो दिवसीय वार्षिक खेल दिवस रविवार को संपन्न हुए, जिस दौरान मुख्यातिथि के तौर पर मास्टर सुभाष कलसाना ने शिरकत की। उनका स्कूल के अध्यक्ष आशुतोष गर्ग, प्रबंधक अमित अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुरेंद्र सैनी, कोषाध्यक्ष डॉ. हिमांशु, सदस्य हरप्रीत सिंह, रामकुमार सैनी, महिला प्रतिनिधि रचिता कंसल और प्रधानाचार्या निशा गोयल ने स्वागत किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विजेता खिलाड़ियों को मुख्यातिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया। बच्चों को संबोधित करते हुए सुभाष कलसाना ने कहा कि खेल प्रतियोगिता में सहभागिता करना ही अपने आप में एक बहुत बड़ी बात होती है। उन्होंने बच्चों को खेलों के प्रति रुचि बनाए रखने के लिए आह्वान किया। कहा कि खेलों से अनुशासन में रहने की प्रेरणा मिलेगी साथ ही रोजगार के भी अवसर प्राप्त होंगे। इससे राष्ट्रीयता की भावना भी बढ़ेगी और तनाव से मुक्ति भी मिलेगी। स्कूल के अध्यक्ष आशुतोष गर्ग व प्रधानाचार्य निशा गोयल ने बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के समापन पर प्रबंधक समिति की तरफ से मुख्यातिथि सुभाष कलसाना को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर राजेंद्र नगर, मुलखराज गुंबर, दीपक आनंद, कीर्ति, जिनेंद्र, देव, करमजीत, रिंकू सैनी, गुरप्रीत, अमन, परमजीत भारद्वाज, रिटायर्ड प्रधानाचार्य संतोष, कविता, कामना, सुनीता मल्होत्रा, हरमन सिंह, विद्यालय से समस्त आचार्य परिवार सहित अभिभावक व बच्चे उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed