फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Parthiv Shivling immersed in Saraswati

पार्थिव शिवलिंग का सरस्वती में किया विसर्जन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Parthiv Shivling immersed in Saraswati
संगमेश्वर महादेव मंदिर अरुणाय की ओर से सचिव महंत विश्वनाथ गिरी की अध्यक्षता में शोभायात्रा निकाली गई। श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव महंत रविंद्र पुरी के मार्गदर्शन और महंत बंसीपुरी के सानिध्य में आयोजित यात्रा को सांसद नायब सैनी व नपा प्रधान आशीष चक्रपाणि ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान कई स्थानोें पर भक्तों ने शोभायात्रा पर फूलों की बारिश कर स्वागत किया।
विज्ञापन

सांसद सैनी ने कहा कि संगमेश्वर महादेव मंदिर संस्था ने सभी धर्मों को जोड़ने का काम किया। मंदिर में हिंदू व सिखों के अलावा अन्य धर्मों के लोग भी आस्था रखते हैं। देश को किसी आपदा के समय सेवाभाव की जरूरत हो तब भी यह संस्था मदद के लिए आगे खड़ी होती है। महंत विश्वनाथ गिरी व सेवादल के प्रबंधक भूषण गौतम ने बताया कि महंत रविंद्र पुरी की प्रेरणा से हर साल यह शोभायात्रा आयोजित की जाती है। यात्रा मंदिर से शुरू होकर सांय को सरस्वती तीर्थ पर पहुंची। सरस्वती तीर्थ में मिट्टी से बने शिवलिंग की पूजा-अर्चना व रुद्राभिषेक के बाद विसर्जन किया गया।
विज्ञापन

शोभा यात्रा में शिव पार्वती, भगवान गणपति व सनातन संस्कृति सहित कई झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। बैंड व डीजे की धुन पर शिवभक्त नाचते गाते बाजार से गुजरे तो लोगों ने फूल बरसाकर यात्रा का अभिनंदन किया। यात्रा के बाद सफाई बनी रहे इसके लिए मंदिर की ओर से सफाई कर्मचारी भी यात्रा में तैनात किए गए। यात्रा में महंत धीरज पुरी, महंत भीम पुरी, महंत चमन गिरी, निर्भय गिरी, महंत लक्ष्मीनारायण पुरी, संत धीरज पुरी, विकल चौबे, पंडित शंभू दत्त गौतम, श्यामलाल शर्मा आदि ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रावण समाप्ति के उपलक्ष्य में बुधवार को भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसमें सैकड़ों संत-महात्माओं सहित हजारों श्रद्धालु हिस्सा लेंगे। भंडारे में भाप से प्रसाद तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed