Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Part-time teachers at KU will now receive Rs 1,000 per lecture.

Kurukshetra News: केयू में पार्ट टाइम शिक्षकों को अब प्रति लेक्चर मिलेंगे 1000 रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Part-time teachers at KU will now receive Rs 1,000 per lecture.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय (केयू) ने पार्ट टाइम शिक्षकों, स्टॉप गैप व्यवस्था के तहत नियुक्त शिक्षकों और पेड व अनपेड रिसर्च स्कॉलर्स के मानदेय की दरों में बढ़ोतरी की है। विश्वविद्यालय की कार्यकारिणी परिषद ने समिति की सिफारिशों पर 8 अक्तूबर को प्रस्ताव पास किया गया था, जिसके तहत मानदेय बढ़ाने का निर्णय लिया था। इस संबंध में विश्वविद्यालय की ओर से अधिसूचना जारी की गई है।

इसके अनुसार नेट, पीएचडी या एमटेक की योग्यता रखने वाले पात्र उम्मीदवारों को प्रति लेक्चर 1000 रुपये मानदेय दिया जाएगा। इनके लिए अधिकतम मासिक मानदेय 45 हजार रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं, नेट या पीएचडी की योग्यता नहीं रखने वाले उम्मीदवारों को प्रति लेक्चर 750 रुपये मिलेंगे। इनके लिए अधिकतम मासिक मानदेय 35 हजार रुपये तय किया गया है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय ने पेड और अनपेड रिसर्च स्कॉलर्स के मानदेय की दर भी निर्धारित की है। इन्हें एक घंटे की अवधि के प्रति पीरियड के लिए 500 रुपये दिए जाएंगे। अधिसूचना के मुताबिक, रिसर्च स्कॉलर्स को उनके नियमित शोध कार्य के साथ प्रति सप्ताह चार से छह घंटे तक शिक्षण कार्यभार दिया जा सकता है। हालांकि, पेड रिसर्च स्कॉलर्स को अपने ही विभाग में प्रति सप्ताह चार घंटे तक शिक्षण कार्य करने पर अलग से मानदेय नहीं दिया जाएगा, यदि यह व्यवस्था कार्यकारिणी परिषद की ओर से पहले ही स्वीकृत है। केयू में करीब 138 पार्ट टाइम शिक्षक अपनी सेवाएं दे रहे है। जिनके मानदेय में अब बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केयू के जन संपर्क विभाग के निदेशक महासिंह पूनिया का कहना है कि पार्ट टाइम शिक्षकों की काफी लंबे समय से मांग थी जिसे केयू द्वारा पूरा कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed