फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   parliament minister,kurukshetra, programmine

महारथी अर्जुन ने जहां लिया कर्म का संदेश, वहां पहुंचे आज के अर्जुन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
parliament minister,kurukshetra, programmine
ये संयोग ही था कि केंद्रीय राज्य मंत्री एवं ससदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल धर्मक्षेत्र के जिन चार स्थलों पर पहुंचे,उनका सीधा संबंध महाभारत के अर्जुन से रहा। यह चारों जगह शक्ति, धर्म, कर्म, गौरवमयी संस्कृति के प्रतीक चिह्न है। वे बुधवार को कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में आयोजित दक्षिण एशियाई युवा सांस्कृतिक महोत्सव में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करने पहुंचे थे। यहां उन्होंने छह देशों के कला संस्कृति के साधकों को संदेश दिया, इसके पश्चात वे सीधा उस स्थल पर पहुंचे जहां भगवान श्रीकृष्ण ने महाभारत युद्ध से पहले मोहग्रस्त हुए अर्जुन को कर्म का संदेश दिया था। इस दौर के अर्जुन ने गीता जन्मस्थली और यहां भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे प्रोजेक्ट के बारे में भी बारीकी से जानकारी।
विज्ञापन

बता दें कि अर्जुन राम मेघवाल संसदीय कार्यमंत्री होने के नाते उस कोर कमेटी के भी मेंबर हैं, जो भारत सरकार द्वारा बनाई जाने वाली योजनाएं पर काम करती है। मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में अर्जुनराम मेघवाल के केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री रहते हुए ही कुरुक्षेत्र के लिये कृष्णा सर्किट प्रोजेक्ट के तहत 100 करोड़ रुपये विकास और अन्य योजनाओं के लिये मंजूर
विज्ञापन

हुए थे। लिहाजा वे इस प्रोजेक्ट से पहले से जुड़े हैं। हालांकि कुछ योजनाओं में ठंडे बस्ते में होने पर उन्होंने निराशा भी जताई। ज्योतिसर तीर्थ के बाद उन्होंने सृष्टि में विराजमान 52 शक्तिपीठों में से एक हरियाणा के एकमात्र उस शक्तिपीठ में भी पूजा अर्चना की,जहां भगवान श्रीकृष्ण और अर्जुन के साथ पांडवों ने महाभारत से पहले मां भद्रकाली की आराधना कर विजयश्री की कामना की थी। इस स्थल पर मां भद्रकाली
विज्ञापन
विज्ञापन

शक्तिपीठ के पीठाध्यक्ष पंडित सतपाल शर्मा ने मेघवाल को मंदिर के इतिहास के बारे में बताया और पूजा अर्चना कराने के बाद उन्हें और केयू के
वीसी डा.केसी शर्मा को स्मृति चिह्न भेंट किये। शक्तिपीठ में मन्नत मांगने से पहले मेघवाल ने नारियल बलि के बाद जमीन पर लेटकर मां शक्ति को प्रणाम किया। शक्तिपीठ से अर्जुन मेघवाल कुरुक्षेत्र स्थित एशिया के सबसे बड़े धार्मिक तालाब ब्रह्मसरोवर पर पहुंचे और आरती में भाग लिया। संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कुरुक्षेत्र को भारतीय संस्कृति दिव्य स्थल बताया। उन्होंने बताया कि भारत सरकार धर्मनगरी कुरुक्षेत्र को विश्वमान चित्र पर लाने के लिये कृष्णा सर्किट जैसी योजनाओं से विकास कार्य कर रही है।

बाक्स
तब मेघवाल ने जारी किये थे कुरुक्षेत्र के लिये 100 करोड़
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहले कार्यकाल में भारत सरकार के वित्त राज्य मंत्री होते हुए मेघवाल ने कुरुक्षेत्र लिये कृष्णा सर्किट योजना के तहत करीब 100 करोड़ रुपये का अनुदान जारी किया था, जबकि दिसंबर में आयोजित 18 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2019 में केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रह्लाद पटेल कृष्णा सर्किट योजना के तहत 100 करोड़ रुपये का और अनुदान कुरुक्षेत्र के लिये घोषित कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed