फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Panorama to organise awareness programme on World Fisheries Day

Kurukshetra News: पैनोरमा में विश्व मत्स्य दिवस पर आयोजित होगा जागरूकता कार्यक्रम

Sat, 22 Nov 2025 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sat, 22 Nov 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Panorama to organise awareness programme on World Fisheries Day
कुरुक्षेत्र। विजेताओं को सम्मानित करते अति​थि। स्वयं
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र पैनोरमा एवं विज्ञान केंद्र में शुक्रवार को विश्व मत्स्य दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मत्स्य अधिकारी प्रिंस ने मत्स्य प्रदर्शनी के उद्घाटन से की। प्रदर्शनी में विभिन्न मछली प्रजातियां, आधुनिक मत्स्य पालन तकनीकें और जल संरक्षण से संबंधित मॉडल प्रदर्शित किए गए।
विज्ञापन


इसके बाद मत्स्य अधिकारी ने सतत मत्स्य पालन, बढ़ते प्रदूषण का जलीय संसाधनों पर प्रभाव और मत्स्य विज्ञान में उपलब्ध करियर अवसरों पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पर्यावरण और मत्स्य विज्ञान से जुड़े प्रश्नों के उत्तर दिए। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों और आम जनता में जलीय संसाधनों के संरक्षण तथा वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर सुरेश कुमार सोनी ने विद्यार्थियों के साथ वैज्ञानिक संवाद करते हुए जलवायु परिवर्तन के वैज्ञानिक, भौगोलिक, आर्थिक और पर्यावरणीय पहलुओं पर प्रकाश डाला। शिक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार दास ने प्लास्टिक प्रदूषण के दुष्प्रभावों पर जोर देते हुए बताया कि प्लास्टिक न केवल पर्यावरण, बल्कि जलजीवों के लिए भी गंभीर खतरा है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। विजेताओं में अमातिर कन्या गुरुकुल की दिव्या, पवित, पालक, प्रनवी, सृष्टि, सिमरन कौर, सलोनी और दिल्ली पब्लिक स्कूल के कुनाल, शौर्य शर्मा व डीएवी पब्लिक स्कूल के आदित्य, मोक्ष, मौलिक, आरव, रियांश और ज्ञानदीप सीनियर सेकेंडरी स्कूल की आइना, लक्ष्मी, इशिका व सरकारी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की शिवानी, भावना और सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल कमौदा की ज्योति शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। विजेताओं को सम्मानित करते अतिथि। स्वयं

कुरुक्षेत्र। विजेताओं को सम्मानित करते अतिथि। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed