फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Panjab University Chandigarh gave a crushing defeat to Allahabad

Kurukshetra News: पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ ने इलाहाबाद को दी करारी शिकस्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Mar 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Panjab University Chandigarh gave a crushing defeat to Allahabad
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय (केयू) में चल रही नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी हैंडबॉल पुरुष वर्ग चैंपियनशिप में रविवार को टीमों के बीच कड़े मुकाबले देखने को मिले। केयू में 20 वर्षों के बाद हो रही इस चैंपियनशिप में कई राज्यों के खिलाड़ी भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। जहां प्रतियोगिताओं के कारण केयू के खेल मैदान में दिनभर चहल-पहल रही तो वहीं प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ी भी अपनी बारी की प्रतीक्षा करते दिखाई दिए।
विज्ञापन

खेल निदेशक डॉ. राजेश सोबती ने बताया कि प्रतियोगिता के तीसरे दिन के पहले मैच में पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ ने यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद को कड़े मुकाबले में 22 अंकों के बड़े स्कोर से हराया। दूसरे मैच में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी फगवाड़ा ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी रोहतक को 11 अंकों से मात देते हुए जीत अपने नाम की। जहां तीसरे मैच में कुमाऊं यूनिवर्सिटी ने अपनी जीत पक्की करते हुए एमजेपी यूनिवर्सिटी बरेली को सात अंकों से हराते हुए जीत का परचम लहराया तो वहीं चौथे मैच में गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर ने चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी सिरसा को 14 अंकों से शिकस्त देते हुए जीत हासिल की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 14 मार्च तक चलने वाली इन प्रतियोगिताओं के लिए 44 के करीब टीमों ने पंजीकरण किया, जिसमें अलग-अलग राज्यों की यूनिवर्सिटी से 800 के करीब खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिताओं के दौरान केयू के चीफ वॉर्डन ब्वायज डॉ. डीएस राणा ने खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाते हुए कहा कि खेलों के द्वारा शरीर एवं मस्तिष्क तंदुरुस्त रहता है, इसलिए खेलों को हमें दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed