फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Panic in sugar mill due to information about water coming in Markanda river

Kurukshetra News: मारकंडा नदी में पानी आने की सूचना से शुगर मिल में अफरा तफरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jul 2023 02:52 AM IST
विज्ञापन
Panic in sugar mill due to information about water coming in Markanda river
शाहाबाद।
विज्ञापन

पिछले दिनों बाढ़ के पानी ने शुगर मिल में भारी तबाही मचाई थी जहां पर शुगर मिल के गोदामों में रखी चीनी, शुगर मिल कालोनी के प्रत्येक घर में तथा प्रशासनिक कार्यालयों व वर्कशॉप में करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ था। बुधवार को मारकंडा नदी में पानी आने की सूचना से पूरा प्रशासन अलर्ट पर रहा और जहां कर्मचारियों ने सारे रिकार्ड को ऊपर की जगहों पर रखा वहीं घरों में भी सारा सामान भी सुरक्षित किया गया

एक जेसीबी देर रात तक कार्य करती रही और पानी को मिल में प्रवेश नहीं होने दिया। शुगर मिल के एमडी राजीव की निगरानी में सभी अधिकारी व कर्मचारी पानी पर नजर रखे हुए थे और हर जरूरी बंदोबस्त किए गए थे।उधर एमडी राजीव प्रसाद ने बताया कि मारकंडा नदी के उफान पर होने के चलते 10 जुलाई को सुबह के समय मिल परिसर में चार से पांच फुट स्तर का पानी काफी तेजी से बहना शुरू हो गया है जिस कारण मिल परिसर में बने कार्यालयों, फैक्टरी परिसर, मिल की रिहायशी कालोनी, फैक्टर परिसर, चीनी गोदामों एवं एथनॉल प्लांट के अंदर बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed