फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Paddy started being picked up from temporary grain markets built around Brahmasarovar, relief to tourists

Kurukshetra News: ब्रह्मसरोवर के आसपास बनाईं अस्थायी अनाज मंडियों से उठाया जाने लगा धान, पर्यटकों को राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
Paddy started being picked up from temporary grain markets built around Brahmasarovar, relief to tourists
कुरुक्षेत्र। ब्रह्मसरोवर के अर्जुन चौक के पास लगाई गई अस्थाई अनाजमंडी से धान का उठान करते मजदूर
कुरुक्षेत्र। जिले की अनाज मंडियों में धान की आवक जारी है। शुक्रवार तक जहां करीब नौ लाख 60 हजार एमटी धान की आवक हो चुकी है तो वहीं नौ लाख 29 हजार 361 एमटी धान की खरीद भी की जा चुकी है। शुक्रवार को भी 22839 एमटी धान की खरीद की गई। वहीं उठान में भी तेजी आई है और 80 फीसदी उठान किया जा चुका है। ब्रह्मसरोवर के आसपास भी लगाई अस्थायी अनाज मंडियों से भी उठान तेजी से किया जा रहा है, जिससे अब पर्यटकों को भी बड़ी राहत मिलने लगी है। जिले की अनाज मंडियों में गत दिवस तक जिले की मंडियों में नौ लाख छह हजार मीट्रिक टन धान की खरीद सरकारी व निजी एजेंसियों द्वारा की गई थी इसमें से सात लाख चार हजार मीट्रिक टन धान की उठान का कार्य किया गया था। उपायुक्त ने बताया कि जिले में 22 मंडियां हैं, जिनमें यह खरीद का कार्य चल रहा है। उधर खरीद की जा चुकी धान के चलते शुक्रवार तक 1702 करोड़ रुपये का भुगतान भी किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed