{"_id":"57ed62f34f1c1bc01c574473","slug":"paddy-procurement-will-not-tolerate-negligence-sharma-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान खरीद में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त : शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान खरीद में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त : शर्मा
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
Updated Fri, 30 Sep 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
धान खरीद में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त : शर्मा
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी एवं लाडवा अनाजमंडी के नोडल अधिकारी ने वीरवार को लाडवा मंडी का औचक निरीक्षण करते हुए सरकारी धान खरीद का जायजा लिया। नोडल अधिकारी ने अनाजमंडी में मार्केट कमेटी सचिव, खरीद एजेंसियों के अधिकरियों एवं किसानों से मुलाकात की। अधिकारियों से बात करते हुए नोडल अधिकारी कपिल शर्मा ने कहा कि धान की सरकारी खरीद में किसी प्रकार की कोताही न करें और किसानों की खरीद संबंधी समस्याओं पर तुरंत कार्रवाई करें।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसानों की ओर से मंडी में लाई धान को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदा जाए। साथ ही उन्होंने किसानों से भी अपील की है कि वे अपनी धान को सरकार की ओर से खरीद के तय मापदंड के अनुसार ही अच्छी तरह साफ करके तथा सुखाकर ही मंडी में लाएं। इससे किसानों को उनकी फसल का पूरा मूल्य मिल सकेगा। नोडल अधिकारी ने अनाजमंडी में धान की ढेरियों की गुणवत्ता को परखा और किसानों से उनकी धान खरीद से संबंधित समस्याओं को सुना। इस अवसर पर मार्केट कमेटी सचिव जसबीर सिंह, खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक हुकुम चंद, हैफेड प्रबंधक कुलदीप जांगड़ा, मंडी सुपरवाइजर कर्मचंद सैनी तथा खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी भी मौजूद रहे।