{"_id":"6609c32602318f809a065217","slug":"overtime-payment-of-roadways-workers-stuck-for-eight-months-due-to-lack-of-budget-kurukshetra-news-c-45-1-kur1002-115994-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: बजट न होने के चलते आठ माह से अटका रोडवेज कर्मियों का ओवरटाइम भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: बजट न होने के चलते आठ माह से अटका रोडवेज कर्मियों का ओवरटाइम भुगतान
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो के पास बजट न होने से अब संकट खड़ा हो गया है, जिसके चलते जहां रोडवेज कर्मचारियों का ओवरटाइम अटक गया है तो वहीं डिपो के कई अन्य काम भी बुरी तरह से प्रभावित हो गए है। हालांकि डिपो की ओर से रोडवेज निदेशालय को पत्र लिखकर 38 करोड़ के करीब बजट की मांग भी की गई है। डिपो के पास बजट न होने के चलते चालकों और परिचालकों का आठ माह का ओवरटाइम भी रुका हुआ है, जिससे चालकों और परिचालकों में भी रोष देखने को मिल रहा है। कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो में 230 के करीब चालक और 200 के करीब परिचालक हैं। इन चालकों और परिचालकों का ओवरटाइम रुकने से डिपो के लिए भी परेशानी खड़ी हो गई है। रोडवेज अधिकारी की माने तो बजट आते ही चालकों और परिचालकों की समस्या का समाधान हो पाएगा।
पिछले आठ माह से नहीं मिला ओवरटाइम : नरेंद्र पांचाल
ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन डिपो प्रधान नरेंद्र पांचाल का कहना है कि चालकों और परिचालकों को पिछले आठ माह से ओवरटाइम नहीं मिला है, जिसके चलते बैठक में ओवरटाइम को लेकर चर्चा की गई। इस बैठक में यूनियन के पदाधिकारियों और चालक-परिचालकों ने हिस्सा लिया। चालक और परिचालक विभाग के हित में लगातार लंबे-लंबे मार्ग पर ड्यूटी करते रहते हैं, लेकिन ओवरटाइम पिछले आठ माह का नहीं दिया जा रहा।
कर्मचारियों को मिलना चाहिए ओवरटाइम : रणजीत करोड़ा
ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन डिपो के सचिव रणजीत करोड़ा ने बताया कि कर्मचारियों को पिछले आठ महीनों से ओवरटाइम नहीं दिया जा रहा। सभी चालकों और परिचालकों को ओवरटाइम दिया जाना चाहिए। चालक और परिचालक देर रात तक जनहित के लिए काम करते हैं। यूनियन की ओर से मांग की जाती है कि सभी चालकों और परिचालकों का ओवरटाइम दिया जाए।
विज्ञापन
जल्द मिलेगा ओवरटाइम : शेर सिंह
रोडवेज महाप्रबंधक शेर सिंह का कहना है कि मार्च में क्लोजिंग के चलते बजट नहीं है। रोडवेज निदेशालय से बजट की मांग की गई है, इसके लिए पत्र भी लिखा गया है। बजट जारी होते ही चालकों और परिचालकों को ओवरटाइम जारी किया जाएगा। उम्मीद है जल्द ही बजट जारी हो जाएगा। कर्मचारियों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।