फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Over 150 batteries exploded at the Mahabharata Experience Centre.

Kurukshetra News: महाभारत अनुभव केंद्र में फटी थीं 150 से ज्यादा बैटरियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Over 150 batteries exploded at the Mahabharata Experience Centre.
कुरुक्षेत्र। ज्योतिसर गांव स्थित महाभारत अनुभव केंद्र में गत रविवार को बैटरियों में धमाके के बाद आग लगने के पीछे लापरवाही सामने आई है। बी ब्लॉक के जिस भूमिगत तल में ये बैटरियां रखी हुई थी वहां वेंटिलेशन का पर्याप्त प्रबंध नहीं था। भीषण गर्मी के चलते पहले एक बैटरी में रासायनिक प्रक्रिया हुई, जिसके बाद वह फट गईं तो उसके बाद अन्य बैटरियों में भी धमाके हुए थे।
विज्ञापन

एडीसी विवेक आर्य की अध्यक्षता में गठित कमेटी की जांच में यह तथ्य सामने आए हैं। कमेटी ने अपनी जांच पूरी कर ली है, जिसे अंतिम रूप दिया जा रहा है। जिला उपायुक्त भी इस जांच रिपोर्ट को एक बार अवलोकन कर चुके हैं। जांच में पता चला है कि जब हादसा हुआ तो वहां 256 बैटरियां रखी हुई थी। इनमें से करीब 70 फीसदी बैटरियां फटी तो वहीं तीन एसी, एक इलेक्ट्रिकल पैनल, यूपीएस भी जलकर राख हो गए। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस घटना में केंद्र को कितना नुकसान हुआ है, इसके लिए एक एजेंसी से संपर्क किया गया है, जो जल्द आकलन करेगी। घटना के बाद जिला उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने एडीसी विवेक आर्य की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित की थी, जिसे तीन दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed