{"_id":"61c3970bdca3a87f272ba304","slug":"outgoing-sarpanch-s-nephew-was-robbed-by-intoxicating-substances-case-registered-kurukshetra-news-knl936353188","type":"story","status":"publish","title_hn":"निवर्तमान सरपंच के भतीजे को नशीला पदार्थ सुंघाकर लूटपाट, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निवर्तमान सरपंच के भतीजे को नशीला पदार्थ सुंघाकर लूटपाट, केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस्माईलाबाद के निवर्तमान सरपंच के भतीजे के साथ नशीला पदार्थ खिलाकर लूटपाट करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने युवक को नशीला पदार्थ सुंघाया और उससे डेढ़ हजार रुपये व एक मोबाइल लूटकर उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए। इस्माईलाबाद थाना पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
इस्माईलाबाद थाना पुलिस को दी शिकायत में निवर्तमान सरपंच संजीव कुमार ने बताया कि उसका भतीजा विक्रांत अरोड़ा मंगलवार को सुबह कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से प्रमाणपत्र लेने गया था। जब उसने शाम साढ़े 4 बजे विक्रांत के मोबाइल पर फोन किया तो उसने बताया वह बस से वापस घर आ रहा है। जब वह शाम को साढ़े 5 बजे तक वापस नहीं आया तो उसने दोबारा उसके मोबाइल पर फोन किया था, लेकिन उसका फोन स्विच ऑफ था। जब वह साढ़े 6 बजे तक उससे बात नहीं हुई तो वह उसे देखने के लिए गांव झांसा तक भी गया, मगर उसे विक्रांत की कोई जानकारी नहीं मिली। जब वह वापस आ रहा तो उसके घर से फोन आया कि विक्रांत घर पहुंच गया और बेसुध हालत में है। इसकी हालत ठीक नहीं है। वह तुरंत घर पहुंचा और विक्रांत को लेकर डॉक्टर के पास पहुंचा। उसका चेकअप करने के बाद डॉक्टर ने विक्रांत का इलाज शुरू किया। इसके थोड़ी देर बाद कुछ होश संभालने के बाद विक्रांत ने बताया कि वह गांव ठोल में बस से उतर गया था। वहीं उसके पास तीन युवक आकर खड़े थे। उन्होंने उसे से बातों में उलझा लिया और कुछ खिला दिया, जिसके बाद उसे कुछ होश नहीं रहा। विक्रांत ने बताया कि तीनों आरोपी युवक उससे डेढ़ हजार रुपये, कुछ जरूरी कागजात और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वहीं मामले को लेकर थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है और पुलिस जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।