फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Out-of-control canter truck wreaks havoc; several injured.

Kurukshetra News: बेकाबू कैंटर ने मचाई तबाही, कई लोग घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Out-of-control canter truck wreaks havoc; several injured.
कुरुक्षेत्र। शहर में बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार कैंटर ब्रह्मा चौक के पास गली में घुस गया। इस बेकाबू कैंटर ने कई वाहनों को टक्कर मारी और लोगों को घायल कर दिया। जिम के सामने खड़ी 12 बाइक-स्कूटी और एक कार क्षतिग्रस्त हो गईं। कैंटर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की टांगें कुचल गईं। स्कूल जाने के लिए खड़ी एक छात्रा समेत कई लोग घायल हुए। कैंटर बिजली के खंभे से टकराने के बाद रुका। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को एलएनजेपी अस्पताल से पीजीआई चंडीगढ़ भेजा गया। लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

घरौंडा निवासी कैंटर चालक सोहनलाल के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया है। सुभाष मंडी चौकी के अधिकारी रामपाल ने यह जानकारी दी। चालक सोहनलाल ने पुलिस को बताया कि अचानक उसकी आंखों के आगे अंधेरा छा गया था। उसने बेहोश होने का दावा किया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed