फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Opposition to the removal of Nambardar at the age of 70 years

Kurukshetra News: नंबरदार को 70 साल की आयु पर हटाने का विरोध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Opposition to the removal of Nambardar at the age of 70 years
लाडवा। हरियाणा नंबरदार एसोसिएशन की ओर से पीडब्लूडी विश्राम गृह लाडवा में जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान सुभाष चंद्र लाठी धनोरा ने की। बैठक में जिले के सभी पदाधिकारियों ने भाग लिया। सबसे पहले बैठक में नंबरदार राजपाल की मृत्यु पर दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। बैठक में हरियाणा नंबरदार एसोसिएशन के प्रवक्ता हरप्रीत सिंह चीमा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आज नंबरदारों का अपमान किया जा रहा है जो किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास कर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से नंबरदारों के सम्मान को ठेस न पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि नए नंबरदारों की नियुक्ति पर रोक को हटाया जाए और 70 साल से ऊपर जो नंबरदार को हटाने का कानून बनाया है उसको वापस लिया जाए।
विज्ञापन

नंबरदार शिवकुमार ने कहा कि नंबरदार समाज का एक मौजिज व्यक्ति है और समाज में व्याप्त हर बुराई को दूर करने के लिए हमेशा आगे बढ़कर काम करता है। जिला प्रधान रणवीर सिंह ने कहा कि मिलकर लड़ाई लड़ेंगे। इस अवसर पर जिला प्रधान सुखबीर धमोली, पूर्व जिला प्रधान उपदेश शर्मा, शिव कुमार, सुंदर, जिला प्रधान रणवीर सिंह, जिला प्रधान राम सिंह इंद्री, प्रधान निर्मल सिंह आदि नंबरदार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed