फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Opium smuggler and buyer arrested, sent to jail

Kurukshetra News: अफीम तस्कर और खरीदार गिरफ्तार, भेजे जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Opium smuggler and buyer arrested, sent to jail
कुरुक्षेत्र। गत सप्ताह तीन किलो 100 ग्राम अफीम के साथ पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने अफीम तस्कर और खरीदार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्कर दीपक कुमार निवासी सिकिंद जिला चतरा झारखंड से तीन हजार रुपये बरामद किए, वहीं खरीदार पवन तिवारी निवासी डीएमसी चंडीगढ़ को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

एंटी नारकोटिक्स सेल ने 23 जून को गुप्त सूचना पर पंकज कुमार व संतोष यादव निवासी झारखंड को सस्ते दाम पर झारखंड से अफीम खरीद के हरियाणा व पंजाब सप्लाई करने के आरोप में पिपली के पास से गिरफ्तार किया था। आरोपियों के कब्जे से करीब साढ़े सात लाख रुपये की तीन किलो 100 ग्राम अफीम बरामद हुई थी। आरोपियों के खिलाफ थाना सदर थानेसर में मामला दर्ज कर अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया गया था। पूछताछ में तस्कर दीपक और खरीदार पवन का नाम उजागर हुआ था। मामले की जांच आगे बढ़ाते हुए पुलिस टीम ने दीपक और पवन को गिरफ्तार किया। तस्कर दीपक के कब्जे से तीन हजार रुपये बरामद करके दोनों आरोपियों को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed