{"_id":"68619ef523e361989804b47b","slug":"opium-recovered-and-youth-sent-to-jail-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-137976-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: अफीम बरामद कर युवक को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: अफीम बरामद कर युवक को भेजा जेल
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अपराध अन्वेषण शाखा-दो की टीम ने जिला यमुनानगर के लाजपत नगर के रहने वाले अश्वनी कुमार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 104 ग्राम अफीम बरामद की है। युवक को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
25 जून को टीम लाडवा बस अड्डे के पास मौजूद थी। उसी समय टीम को गुप्त सूचना मिली कि उक्त आरोपी नशीला पदार्थ बेचने का काम करता है, जो आज भी यमुनानगर से बपदा गांव में किसी को अफीम की आपूर्ति करने आएगा। टीम ने बपदा-लाडवा रोड पर पहुंचकर निगरानी शुरू कर दी। कुछ देर बाद टीम को लाडवा की तरफ से एक युवक पैदल आता हुआ दिखाई दिया, जिसे शक के आधार पर काबू कर उसकी तलाशी ली गई। टीम ने उसके पास से उक्त मात्रा में अफीम बरामद की। युवक के खिलाफ थाना लाडवा में नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके अपराध अन्वेषण शाखा-दो के उप निरीक्षक जयपाल ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
यूएसए भेजने के नाम पर 80 लाख की धोखाधड़ी करने का आरोपी गिरफ्तार
कुरुक्षेत्र। आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने यूएसए भेजने के नाम पर 80 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में पंजाब जिला जालंधर के गुरुनानकपुरा नकोदर गांव के रहने वाले गुरप्रीत सिंह उर्फ केवीन को गिरफ्तार किया है। 16 जुलाई 2023 को पलवल गांव के बलवान सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने बेटों व रिश्तेदारों को विदेश भेजना चाहता था। इसके लिए उन्होंने अपने एक जानकार के माध्यम से गुरप्रीत सिंह से संपर्क किया, जो विदेश भेजने का कार्य करता है। उनके बीच यूएसए भेजने व काम दिलाने के लिए प्रत्येक आदमी के लिए 32 लाख रुपये में बात तय हुई, जिसके बाद बलवान सिंह ने गुरप्रीत को करीब 80 लाख रुपये व कागजात दे दिए। चार फरवरी 2023 को गुरुप्रीत के दिए खाते में चार लाख 48 हजार रुपये और जमा करवा दिए। इसके बाद गुरप्रीत ने उनके दोनों बेटों को दिल्ली बुलाकर कुछ समय वहां रखने के बाद वापस भेज दिया। उन्होंने इस बारे में गुरप्रीत से बात की तो गुरप्रीत ने सारी रकम जल्द वापस करने की बात कही। अब न तो रकम वापस कर रहा है व न ही विदेश भेज रहा है। शिकायत पर थाना शहर थानेसर में धोखाधड़ी के तहत मामला दर्ज करके जांच आर्थिक अपराध शाखा को दी गई। टीम ने शनिवार को गुरप्रीत को काबू कर लिया। ऑनलाइन शॉपिंग व डिलीवरी के नाम पर साइबर ठगी को अंजाम देने