फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Operation Attack launched to prevent crime and catch criminals

Kurukshetra News: अपराध की रोकथाम व अपराधियों को पकड़ने के लिए चलाया ऑपरेशन आक्रमण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
Operation Attack launched to prevent crime and catch criminals
कुरुक्षेत्र। ऑपरेशन आक्रमण के तहत जांच करते पुलिसकर्मी।
कुरुक्षेत्र। जिला पुलिस की ओर से नशे की धरपकड़ के लिए ऑपरेशन आक्रमण अभियान चलाया गया। अभियान के लिए पुलिस की 20 टीमें गठित की गई थी। इन टीमों ने जिलेभर में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान टीम की नजर पीओ, बेल जंपर, मोस्टवांटेड अपराधी, अवैध हथियार रखने वालों व नशीले पदार्थों के धंधे में संलिप्त अपराधियों पर रही।
विज्ञापन

अभियान के तहत अलग-अलग 37 मामले दर्ज कर 38 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया ने बताया कि अभियान के तहत 37 मामले दर्ज किए। इनमें अलग-अलग थाने में आबकारी अधिनियम के तहत 22 मामले दर्ज कर 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 165 बोतल ठेका शराब देसी, आठ बोतल अंग्रेजी व चार बोतल बीयर बरामद हुई। जुआ अधिनियम के तहत 10 मामले दर्ज कर 10 सटोरियों को 11,915 रुपये के साथ गिरफ्तार किया। बताया कि इसके अलावा एनडीपीएस एक्ट के तहत दो मामले दर्ज कर दो आरोपियों से 15 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
विज्ञापन

वहीं आर्म्स एक्ट के तहत तीन मामले मामले में पांच आरोपी काबू किए। उनके कब्जे से दो देसी कट्टे, एक रिवाल्वर, दो कारतूस व डेढ़ हजार रुपये बरामद कर आरोपियों को कारागार भेज दिया। अभियान के दौरान पीओ, बेल जंपर, मोस्टवांटेड और चार इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया। यातायात पुलिस ने लेन ड्राइविंग नियमों का उल्लंघन करने पर 43 वाहन चालकों के चालान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि अपराधों की रोकथाम करना ही पुलिस का मुख्य ध्येय है। नशा समाज की जड़ों को खोखला कर रहा है। युवा पीढ़ी नशे की लत में फंसकर अपने भविष्य को खतरे में डाल रही है। समय-समय पर ऑपरेशन आक्रमण जैसे अभियान चलाकर अपराध पर अंकुश लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed