{"_id":"612a91708ebc3e5f9926c2ba","slug":"onlye-two-case-found-of-corona-kurukshetra-news-knl814369137","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का ग्राफ आया निचले स्तर पर, अब सिर्फ दो एक्टिव केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का ग्राफ आया निचले स्तर पर, अब सिर्फ दो एक्टिव केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में कोरोना पॉजिटिव ग्राफ एकदम से नीचे आ गया है। मरीज ठीक होकर अपने घरों को लौट रहे हैं। कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट काफी अच्छे स्तर पर है और अब तक जिले में 4 लाख 67 हजार 133 लोगों की कोविड रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। कुरुक्षेत्र में अब तक 21766 कोविड मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं।
सीएमओ डॉ. संत लाल वर्मा ने कहा कि अभी तक लिए गए 491307 में से 467133 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। इस जिले में पॉजिटिव केसों की रिकवरी में लगातार सुधार हो रहा है। जिले का रिकवरी रेट 98.38 पर है और सैंपल पॉजिटिव रेट घटकर 4.52 पर पहुंच गया है। इस प्रकार अब जिले में कोरोना एक्टिव केसों की संख्या सिर्फ दो हैं। कुरुक्षेत्र में अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों पर आरटी पीसीआर और रैपिड एंटीजन के कुल 2012 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें आरटीपीसीआर के 1841 और रैपिड एंटिजन के 171 सैंपल शामिल हैं। शनिवार को किसी भी व्यक्ति की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई है और 2 कोविड मरीजों को रिकवर होने पर डिस्चार्ज किया गया है। इस प्रकार अब तक 22124 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं और अब तक 21766 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। अब तक कोरोना पॉजिटिव 356 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। इस समय कोई भी पॉजिटिव मरीज घर में आइसोलेट नहीं है और 2 मरीजों को अस्पताल में दाखिल किया गया है।