{"_id":"691e1b3646d723698a06cdc1","slug":"only-with-the-awareness-of-the-people-will-the-city-become-clean-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-145596-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: लोगों की जागरूकता से ही स्वच्छ बनेगा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: लोगों की जागरूकता से ही स्वच्छ बनेगा शहर
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यकारी उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र ने कहा कि स्वच्छता सिर्फ एक आदत नहीं बल्कि कर्तव्य है, शहर को स्वच्छ बनाने के लिए लोगों की मानसिकता में बदलाव लाना हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। हमें शहर की सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक, व्यावसायिक संस्थाओं को जागरूक करना हैं। अधिकारियों व कर्मचारियों को जो जिम्मेदारी दी जाए, उसमें वे किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें।
वे बुधवार को अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव को लेकर स्वच्छता अभियान से संबंधित बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अधिकारी आपस में तालमेल रखें, लोगों को जागरूक करें तभी स्वच्छता में कुरुक्षेत्र का नाम पूरे भारत में पहले स्थान पर आएगा। स्वच्छता व्यवहार और जागरूकता का विषय है, इस पर हम सबको मिलकर काम करना होगा। आगामी 25 नवंबर को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिले में आ रहे हैं, इसलिए स्वच्छता से संबंधित किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रहनी चाहिए।
उन्होंने नगर परिषद के सचिव अरविंद्र कुमार को कहा कि शहर में स्वच्छता से संबंधित पेंटिंग व नारे लिखवाएं ताकि लोग जागरूक हों। सफाई दरोगाओं को कहा कि यहां 32 वार्ड हैं, जिन्हें जोन अनुसार बांटा गया है। इन स्थानों पर नाइट स्वीपिंग की विशेष योजना बनाएं और ब्रह्मसरोवर के पावन तट पर लगे सरस और शिल्प मेले में आए दुकानदारों को जागरूक करें कि दुकान के सामने किसी तरह का कोई कूड़ा कर्कट न डालें। इस अवसर पर ईओ राजेश कुमार, सचिव अरविंद्र कुमार, स्वच्छ भारत मिशन के सदस्य सुनील वर्मा, सुरेंद्र माजरी, राम कुमार सेठी, नगर परिषद् की चेयरमैन के प्रतिनिधि मलकीत ढांडा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहें।