फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Only son of Julka family of Kurukshetra Stranded in Kharkiv

रूस-यूक्रेन युद्ध: खारकीव में फंसा कुरुक्षेत्र के जुल्का परिवार का इकलौता बेटा, फोन पर बताए वहां के हालात

Sat, 26 Feb 2022 04:35 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 26 Feb 2022 04:35 PM IST
सार

फोन पर आयुष ने बताया कि रूसी हमले के बाद कीव एयरपोर्ट खाली हो गया और खारकीव को भी बंद किया गया है। यूक्रेन में स्कूल, कॉलेज और विवि आगामी आदेश तक बंद रहेंगे। लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी जा रही है।

विज्ञापन
Only son of Julka family of Kurukshetra Stranded in Kharkiv
फोन पर जानकारी देता आयुष। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र के ज्योति नगर के जुल्का परिवार का इकलौता बेटा आयुष-22 भी यूक्रेन के खारकीव में फंसा हुआ है। खारकीव यूक्रेन की राजधानी कीव से सड़क के रास्ते महज छह घंटे की दूरी पर है। दोपहर सवा तीन बजे व्हाट्सएप के जरिए वीडियो कॉल पर बात करते हुए आयुष जुल्का ने बताया कि यूक्रेन के हालात बेहद खराब हो गए हैं।

विज्ञापन


उसकी 28 फरवरी की टिकट बुक हो गई है मगर रूसी हमले के बाद राजधानी कीव के एयरपोर्ट को खाली करा दिया गया है। साथ ही खारकीव का एयरपोर्ट भी बंद कर दिया गया है। ऐसे में उनकी वापसी पर संशय बरकरार है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि राजधानी कीव में उनके कई दोस्त हैं। सुबह के समय उनसे सूचना मिली थी कि कीव में गोलाबारी शुरू हो गई है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है। वहीं खारकीव में सभी स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय आगामी आदेश तक बंद कर दिए गए हैं। ऐसे में खारकीव में ब्लैकआउट होने का खतरा भी सता रहा है। प्रशासन की ओर से रात के समय अपने घरों से बाहर न निकलने और ग्रुप में रहने की एडवाइजरी जारी की गई है। सभी लोग अपने खाने-पीने, दवा और अन्य सामान एकत्रित कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय प्रशासन की ओर से शेल्टर होम बनाए गए हैं, मगर भारतीय दूतावास और सरकार की ओर से उनको कोई सहायता नहीं मिल रही है। आरोप लगाया कि भारतीय दूतावास द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर सुबह से बंद पड़े हैं। कॉल मिलने के बाद भी कोई उसे रिसीव नहीं कर रहा है। यूक्रेन में फंसे सभी भारतीय बेहद ही डरे और सहमे हुए हैं और लगातार सरकार व परिजनों से उनको यहां से निकालने की अपील कर रहे हैं।  

एक लाख में मिली फ्लाइट की टिकट
आयुष ने बताया कि उसके साथ पंजाब के युवक भी हैं। सभी घर जाने के लिए एयर टिकट बुक कर रहे हैं। उसकी 28 फरवरी की टिकट बुक हो गई है मगर संकट को देखते हुए टिकट काफी महंगी हो गई है। उसकी टिकट एक लाख रुपये में बुक हुई है। पहले 60 हजार रुपये में आने-जाने की टिकट बुक हो जाती थी। 


आयुष के चाचा संजीव जुल्का ने बताया कि आयुष चार साल पहले एमबीबीएस करने के लिए यूक्रेन गया था। दो महीने पहले आयुष घर भी आया था। यूक्रेन में रूसी सेना के हमले के बाद से घर के सभी सदस्य बेहद परेशान हैं। घर के सभी लोग बार-बार उसे कॉल करके हौसला दे रहे हैं। सरकार व प्रशासन से मांग है कि सभी भारतीय नागरिकों को निकालने के तुरंत इंतजाम किए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed