{"_id":"69cae00c03219a5f620e71bf","slug":"only-seven-objections-to-the-new-collector-rate-in-the-district-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-152433-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: जिले में नए कलेक्टर रेट पर महज सात आपत्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: जिले में नए कलेक्टर रेट पर महज सात आपत्तियां
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। वर्ष 2026-2027 के लिए कलेक्टर रेट निर्धारित किए गए हैं। इन पर सोमवार दोपहर तक सात आपत्तियां प्रशासन के पास पहुंची। लाडवा व शाहाबाद से कोई आपत्ति नहीं पहुंची जबकि थानेसर व पिहोवा में तीन-तीन और इस्माईलाबाद में एक आपत्ति दर्ज कराई गई।
देर शाम तक इन आपत्तियों पर चर्चा की जाती रही। मंगलवार को इन आपत्तियों का निपटान किया जाएगा। इसके बाद नए रेट अंतिम रूप से जारी कर दिए जाएंगे, जो 1 अप्रैल से मान्य होंगे। सभी दावे व आपत्तियों की एक रिपोर्ट 31 मार्च को सुबह 11 बजे एसडीएम अपनी टिप्पणी और सिफारिश के साथ प्रस्तुत करेंगे और इन दरों को अंतिम रूप दिया जाएगा। डीआरओ चेतना चौधरी ने कहा कि कलेक्टर रेट के निर्धारण को सुविधाजनक बनाने के लिए, जिले के सभी उप-रजिस्ट्रारों और संयुक्त उप-रजिस्ट्रारों से मसौदा प्रस्ताव मांगे गए थे।
इन प्रस्तावित दरों के मसौदे वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। आम जनता से प्राप्त सुझावों और आपत्तियों के संबंध में एक जिला स्तरीय समिति की ओर से समीक्षा के बाद अंतिम रूप दिया जाएगा।