फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   online transfer will be garbage charge

नगर परिषद के खाते में ऑनलाइन भी ट्रांसफर कर सकेंगे कूड़ा चार्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
online transfer will be garbage charge
नगर परिषद द्वारा लिए जा रहे कूड़ा चार्ज को अब ऑनलाइन भी नप के खाते में ट्रांसफर कर सकेंगे। इसके लिए जल्द ही एक सॉफ्टवेयर तैयार किया जाएगा। इसके माध्यम से लोग घर बैठकर अपने मोबाइल के जरिए ही कूड़ा चार्ज को अदा कर सकेंगे। इससे उनके पास भी रिकार्ड सुरक्षित रहेगा और ईमेल के जरिए उनको रिसिप्ट भी प्राप्त होगी। इससे न केवल जिला वासियों के समय की बचत होगी, बल्कि उनको नप आने भी जरूरत भी नहीं होगी।
विज्ञापन

हालांकि जिलावासी मैनुअल भी कूड़ा चार्ज अदा कर सकेंगे। यह बात जिला नगर आयुक्त भारत भूषण गोगिया ने मंगलवार को नप अधिकारियों और कर्मचारियों की एक बैठक लेते हुए कही। उन्होंने इस सुविधा से लोगों को रसीद संभाल कर रखने से मुक्ति मिलेगी। वहीं, नप की आमदनी में भी इजाफा होगा। जल्द ही बैंक में भी एक अकाउंट खोला जाएगा। पूरे जिले की यदि बात करें तो एक लाख 33 हजार के करीब प्रॉपर्टी आईडी नप के पास है। वहीं थानेसर की लगभग 68 हजार प्रॉपर्टी आईडी है, जिनमें से 50 हजार के करीब एक्टिव हैं। यदि प्रत्येक घर से 50 रुपये प्रतिमाह के तौर पर कूड़ा उठान का पैसा लिया जाता है तो सालभर के हिसाब से लगभग तीन करोड़ रुपये नप के खाते में जमा होंगे। उन्होंने कहा कि इस पैसे से शहर का काफी विकास कराया जा सकता है। अग्रणी बैंक जिला मैनेजर राजीव रंजन ने कहा कि वे जल्द ही अपने आईटी विभाग से संपर्क करके सॉफ्टवेयर तैयार कराएंगे। इस काम के लिए वह हर प्रकार से नप के साथ हैं। इसके अलावा सीडीपीओ मदन चौहान को इस कार्य के लिए नोडल अधिकारी के रूप में कार्यभार सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि टिप्पर ड्राइवरों की प्रतिदिन की रिपोर्ट नप ईओ देना सुनिश्चित करेंगे। किस ड्राइवर के पास कितना एरिया है, वह कितने घरों को कवर करता है और उसने कितनी रसीद काटी हैं का पूरा लेखा-जोखा भी मांगा गया है। डीएमसी ने अपील करते हुए कहा कि लोग कूड़ा उठाने करने वाले टिप्पर ड्राइवर से पैसे की रसीद अवश्य प्राप्त करें। यदि कोई ड्राइवर रसीद देने में आनाकानी करें तो तुरंत नप की सफाई शाखा के अधिकारियों से संपर्क करें। रसीद कटवाते समय लोग यह जरूर चेक करें की रसीद पर आपका नाम, मोबाइल नंबर और घर का पूरा पता लिखा हो। बिना रसीद पैसे न दें। यदि किसी की पैसे लेकर रसीद न देने से संबंधित कोई शिकायत आई तो संबंधित ड्राइवर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed