फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Online registration for attending KU convocation up to five

Kurukshetra News: केयू के दीक्षांत समारोह में भाग लेने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण पांच तक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jul 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
Online registration for attending KU convocation up to five
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 11 अगस्त को होने वाले 33वें दीक्षांत समारोह के लिए केयू परीक्षा शाखा की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। दीक्षांत समारोह में भाग लेने के लिए विद्यार्थी सीधे विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकेंगे।
विज्ञापन

केयू कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने बताया कि दीक्षांत समारोह में देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मुख्य अतिथि होंगे और समारोह की अध्यक्षता प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय करेंगे। विश्वविद्यालय की ओर से दीक्षांत समारोह के लिए जारी अधिसूचना के अनुसार पीजी और यूजी पाठ्यक्रमों के सभी यूटीडी छात्रों सत्र 2021-22 और पीएचडी 2023 के डिग्री धारकों और पदक प्राप्तकर्ताओं को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर पांच अगस्त तक ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह के लिए 10 अगस्त को दोपहर दो बजकर 30 मिनट पर अनिवार्य रूप से रिहर्सल में भाग लेना होगा। रिहर्सल में भाग नहीं लेने वाले विद्यार्थियों को दीक्षांत समारोह में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। दीक्षांत समारोह के लिए सभी तरह की जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड होंगी। कुलसचिव प्रो. संजीव शर्मा ने बताया कि दीक्षांत समारोह के लिए वेबसाइट पर एक स्पेशल लिंक बनाया गया है, जिस पर क्लिक कर विद्यार्थी अपना ऑनलाइन पंजीकरण दीक्षांत समारोह के लिए करवा सकेंगे। इस पंजीकरण फार्म में विद्यार्थियों को अपनी फैकल्टी, विभाग और सत्र का विवरण देना होगा। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने बताया कि विश्वविद्यालय का आईटी सेल ऑनलाइन पंजीकरण की पूरी प्रक्रिया की व्यवस्था को बनाए रखेगा। दीक्षांत समारोह में जिन विद्यार्थियों को डिग्रियां, गोल्ड मेडल व पीएचडी की उपाधियां मिलनी है, उनकी पूरी सूची वेबसाइट पर जल्द उपलब्ध होगी। विद्यार्थी इस सूची में अपने नाम को देखकर दीक्षांत समारोह के लिए पंजीकरण करवा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




पांच अगस्त के बाद नहीं होगी पंजीकरण की अनुमति
लोक संपर्क विभाग के उपनिदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर ने बताया कि केयू के पीजी और यूजी पाठ्यक्रमों के सभी यूटीडी छात्र जो कि सत्र 2021-22 में उतीर्ण और पीएचडी 2023 के डिग्री धारक विद्यार्थी हैं। विश्वविद्यालय की वेबसाइट न्यूडाटकेयूकेडाटएसीडाटइन पर जाकर पांच अगस्त तक ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं। पांच अगस्त के बाद ऑनलाइन पंजीकरण की अनुमति नहीं होगी। विद्यार्थियों को दीक्षांत समारोह के पंजीकरण के लिए विश्वविद्यालय में न आना पड़े इसके लिए यह विशेष व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed