फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   online fraud, crime, police

फेसबुक पर ऑनलाइन ट्रेक्टर बेचने के नाम पर किसान को लगाई 65 हजार की चपत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
online fraud, crime, police
ऑनलाइन ट्रैक्टर बेचने के नाम पर 65 हजार रुपये की चपत लगाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शाहाबाद के गांव लंडी निवासी अमनदीप सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को सौंपी शिकायत में अमनदीप सिंह ने बताया कि 10 फरवरी को उसके फेसबुक पर मार्केट प्लेस में अर्जुन ट्रैक्टर मार्का 555 मॉडल 2013 के बेचने का विज्ञापन आया था। उसने दिए गए नंबर पर जयकिशन से बातचीत कर ट्रैक्टर खरीदने की बात कही। शिकायतकर्ता ने कहा कि जयकिशन के कहे अनुसार शिकायतकर्ता ने 8500 रुपये की सिक्येारिटी ऑनलाइन गूगल पे जयकिशन के मोबाइल पर कर दी। फिर जयकिशन का फोन आया और उसके कहे अनुसार 21 हजार रुपये की राशि शैलेंद्र के खाते में जमा करवाए। जिस पर जयकिशन से फिर से फोन किया और उसके कहने पर 31 हजार रुपये की राशि फिर से शैलेेंद्र के खाते में जमा करवाए। बताया कि जयकिशन का फिर से फोन आया कि जीपीएस से ट्रैक्टर करनाल पहुंच गया है इसलिए 31 हजार अन्य राशि चालक प्रवीन के खाते में जमा करवाई जाए। जिस पर शिकायतकर्ता को शक हुआ तो पता चला कि उक्त ठगों ने उससे 65 हजार रुपये की चपत लगा दी। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed