{"_id":"61eb14468a01c100543b92aa","slug":"online-fraud-by-luring-more-profit-kurukshetra-kurukshetra-news-knl96740953","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिक लाभ का लालच देकर की ऑनलाइन ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिक लाभ का लालच देकर की ऑनलाइन ठगी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
इस्माईलाबाद। अधिक लाभ कमाने का लालच देकर 2 लाख 93 हजार 300 रुपये की ऑनलाइन ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को सौंपी शिकायत में केशव कंसल ने बताया कि उसकी सोशल मीडिया के माध्यम से नितिन पांडे वासी कालिनी नगर मध्य प्रदेश से जान पहचान हुई। आरोपी कुछ दिनों तक उससे बात करता रहा और उसे बताया कि वह ऑनलाइन शायर मार्केट में फ्यूचर एंड ऑप्शन में ट्रेडिंग का काम करता है। इससे अच्छी कमाई हो रही है। आरोपी ने अपनी कंपनी का नाम चॉइस शेयर्स एंड कमोडिटी बताया। आरोपी ने उसे बहला फुसला कर अपने साथ काम करने के लिए राजी कर लिया और कहा कि काम शुरू करने से पहले उसका डीमैट खाता खोलना पड़ेगा। इसके लिए उसकी आईडी व कुछ फोटो आदि कागजात मांगे और उसका डीमैट खाता चालू कर दिया।
आरोपी ने कहा कि खाता कंपनी के साथ जोड़ने के लिए और कंपनी में आईडी लगवाने के लिए कंपनी के खाता में 10 हजार रुपये डालने होंगे, जो कुछ दिनों में खाते में वापस आ जाएंगे। वह उसकी बातों में आ गया और 10 हजार रुपये आरोपी द्वारा बताए खाते में डलवा दिए। कुछ समय बाद उसने उसकी आईडी में 2787 रुपये 24 पैसे का लाभ दिखा दिया। इससे उसका विश्वास हो गया। अगले दिन आरोपी लाभ की राशि को कंपनी ट्रेडिंग में लगा दिया जिस पर उसे 3487 रुपये 24 पैसे लाभ दिखाया।
विज्ञापन
तीसरे दिन आरोपी ने कहा कि आज बड़ी कॉल है कुछ राशि आप लगाओ कुछ खुद लगाने की बात कही और कंपनी के मालिक विजय कुमार के खाते में 75000 रुपये डलवाने के लिए कहा। वह उसकी बातों में आ गया और उसने राशि उक्त खाते में जमा करा दी। शाम को आरोपी ने 71 हजार 812 रुपये का लाभ दिखाया। चौथे दिन आरोपी का फिर से फोन आया और कहा कि आज बडी ट्रेडिंग करनी और उसे 70 हजार रुपये खाते में डलवा लिए और उस दिन आरोपी ने उसे घटा बता कर 2 लाख 65 हजार रुपये का लोन दिखा दिया और कहा कि अगर उक्त राशि के लिए होल्ड करा दें और कुछ राशि कंपनी के खाते में डाल देगा तो उसकी सारी राशि वापस खाते में आ जाएगी।
उसे कहा गया कि कंपनी के खाते में कुछ राशि न डाली तो पहले लगाई गई सारी राशि डूब जाएगी और उसने 97 हजार रुपये विजय कुमार के खाते में मोबाइल पर ऑनलाइन करवा दिए। 10 दिसंबर को उसके खाते में 55 हजार 62 रुपये का लाभ दिखा दिया और कहा कि कुछ राशि डालने पर सारी रकम वापस आ जाएगी और विश्वास दिलाया कि हमारी कंपनी किसी भी प्रकार की कोई ठगी नहीं करती है।
इस तरह आरोपी ने उससे 2 लाख 93 हजार 300 रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली। जब उसने अपनी राशि वापस देने को कहा तो आरोपी ने कहा कि कंपनी के नियमानुसार पहले कुछ राशि कंपनी में जमा करवाओ। आज भी उसके डीमैट खाते में 7 लाख 38 हजार 449 रुपये व 76 पैसे दिखाए जा रहे हैं। आरोपी ने उसे जो अपना आधार कार्ड व अन्य आईडी दिखाई थी वह सभी नकली है। पुलिस ने केशव कंसल की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई जरनैल सिंह को सौंपी गई है।