{"_id":"5919f9dd4f1c1bfc71f22835","slug":"online-application-ku-admission-ku-admission-student-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"31 मई तक आनलाइन कर सकेंगे आवेदन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
31 मई तक आनलाइन कर सकेंगे आवेदन
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
Updated Tue, 16 May 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
दाखिला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने कॉमन प्रवेश परीक्षा के तहत पीजी पाठ्यक्रमों में होने वाले दाखिले के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार प्रदेश की सभी 7 विश्वविद्यालयों के लिए विद्यार्थी कॉमन प्रवेश परीक्षा के तहत विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
आनलाइन दाखिले के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस बार केयूके एडमिशनस डॉट इन विशेष वेबसाइट तैयार की है। प्रदेश भर के विद्यार्थी 31 मई तक कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के तहत होने वाले दाखिलों के लिए आवेदन कर सकते हैं। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए डीन बिल्डिंग में विशेष हेल्पलाइन डेस्क और तकनीकी मदद के लिए आईटी सेल में विशेष सेल बनाया गया है। विश्वविद्यालय प्रवक्ता के अनुसार इस शैक्षणिक सत्र में केयू एमकाम, एमए अर्थशास्त्र, एमबीए दो वर्षीय, एमएसडब्ल्यू, एमए जनसंचार, एमसी जनसंचार एवं पत्रकारिता, एलएलएम, एमए राजनीति शास्त्र, एमए लोक प्रशासन, एमए अंग्रेजी, एमए हिंदी, एमए इतिहास, एमए भूगोल, एमएससी भूगोल, एमपीएड, एमपीईएस, एमए मनोविज्ञान आदि पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन करेगा। विश्वविद्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विद्यार्थी 17 मई से दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
यह पहली बार होगा कि विद्यार्थियों को किसी तरह की हार्ड कापी फार्म के साथ नहीं देनी होगी। प्रवेश परीक्षा 14 जून से शुरू होंगी और 19 जून तक चलेगी। प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में काउंसलिंग जून माह में शुरू होकर 21 जुलाई तक चलेगी। गौरतलब है कि प्रदेश में पहली बार कॉमन दाखिला प्रक्रिया के तहत दाखिले होने जा रहे हैं। इसके लिए सभी विश्वविद्यालयों को कुछ विशेष पाठ्यक्रमों के दाखिले की जिम्मेवारी दी गई है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय 23 पाठ्यक्रमों के दाखिले की जिम्मेवारी दी गई है।
विज्ञापन
20 जुलाई से शुरू होंगी कक्षाएं
नए सत्र में कॉमन प्रवेश परीक्षा के तहत जिन पाठ्यक्रमों में दाखिले होने हैं उन सभी पाठ्यक्रमों की कक्षाएं सभी विश्वविद्यालयों में 20 जुलाई से शुरू होंगी। केयू कुलपति डॉ. कैलाश चंद्र शर्मा 17 मई को विश्वविद्यालय के प्रशासनिक ब्लॉक के कमेटी रूम में एडमिशन पोर्टल का विधिवत रूप से शुभारंभ करेंगे।
इन विश्वविद्यालयों के लिए होगी कॉमन प्रवेश परीक्षा
कामन एडमिशन के तहत कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक, गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय हिसार, महिला विश्वविद्यालय खानपुर, चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय भिवानी, आईजी विश्वविद्यालय मीरपुर, सीडीएलयू सिरसा आदि विश्वविद्यालयों में कॉमन प्रवेश परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।