फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   one patient of corona and two patient of dengue found in kurukshetra

कोरोना और डेंगू की जुगलबंदी बढ़ाएगी मुश्किलें, जिले में एक कोरोना तो दो मरीज मिले डेंगू पॉजिटिव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
one patient of corona and two patient of dengue found in kurukshetra
जिले में कोरोना संक्रमित एक मरीज मिलने के साथ दो नए डेंगू पॉजिटिव मरीज भी मिले हैं। इससे कुरुक्षेत्र में डेंगू पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 103 तक पहुंच गई है। मंगलवार को मलेरिया विभाग की ओर से 42 सैंपलों की जांच की गई तो इनमें से 2 मरीजों की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई है। हालांकि विभाग ने मंगलवार को भी 43 मरीजों के सैंपल एकत्रित किए हैं। इन दिनों कोरोना कम डेंगू ज्यादा फैल रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अभी 11 मरीजों को निजी व सरकारी अस्पतालों में दाखिल किया गया है। इसके अलावा जहां-जहां डेंगू पॉजिटिव मरीज सामने आ रहे हैं। वहां पर विभाग की ओर से फॉगिंग और एंटी लारवा गतिविधियां चर्लाइं जा रही हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को मॉडल टाउन, पटियाला बैंक कॉलोनी, आकाश नगर, चक्रवर्ती मोहल्ला, मसीता हाउस, सेक्टर-8, 13, कृष्णा नगर गामड़ी सहित अन्य क्षेत्रों में फॉगिंग करने के साथ बुखार से पीड़ित मरीजों की सैंपलिंग की गई।
विज्ञापन

आरटी पीसीआर और रैपिड एंटीजन के कुल 860 सैंपलों में से एक की रिपोर्ट पॉजिटिव
उधर, आरटी पीसीआर और रैपिड एंटीजन के 860 सैंपलों की जांच करने पर एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। विभाग द्वारा अभी तक लिए गए 543912 में से 520524 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में अब तक 22 हजार 147 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। वहीं 21789 मरीज कोरोना को मात दे चुके है और 357 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल जिले में कोरोना वायरस का एक सक्रिय केस है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में एक स्थान पर बनाए गए कंटेनमेंट जोन क्षेत्र को किया डी-नोटिफाई
स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी के अनुसार जिले में वार्ड नंबर-4 गांधी नगर कुरुक्षेत्र में बनाए गए 1 स्थान सहित कुल 3 स्थानों पर बनाए गए कंटेनमेंट व बफर जोन क्षेत्र से निजात दे दी गई है। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को अभी भी पूरी सतर्कता बरतनी होगी।
आज 44 जगहों पर लगेगी कोरोना वैक्सीनेशन की डोज:अनुपमा
उप जिला सिविल सर्जन डॉ. अनुपमा ने कहा कि लोगों को कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए प्रतिदिन स्वास्थ्य विभाग द्वारा शेड्यूल जारी किया जा रहा है। जिले में 27 अक्तूबर को 44 स्थानों पर कोरोना वैक्सीनेशन की पहली तथा दूसरी डोज लगाई जाएगी।

बाक्स
कोरोना की संभावित तीसरी लहर को लेकर 28 को उपायुक्त लेंगे बैठक
कोरोना वायरस की संभावित तीसरी लहर को लेकर की जाने वाली तैयारियों को लेकर 28 अक्तूबर को बैठक होगी। बैठक का आयोजन लघु सचिवालय के सभागार में सायं 3 बजे किया जाएगा। इस बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त मुकुल कुमार करेंगे। सीएमओ इस बैठक में सभी संबंधित विभागों की रिपोर्ट को प्रस्तुत करना सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed