फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   One patient broke, recovered 40 corona infected patients discharged

एक मरीज ने तोड़ा दम, ठीक होने पर 40 कोरोना संक्रमित मरीजों को किया डिस्चार्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
One patient broke, recovered 40 corona infected patients discharged
कोरोना की जांच करता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : Kurukshetra
जिले में रविवार को 27 नये कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं, जबकि एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गई। वहीं, एलएनजेपी अस्पताल सहित विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन 40 कोरोना संक्रमित मरीजों को एक ही दिन में ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। वहीं, खेलमंत्री संदीप सिंह की कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव आई है। हरियाणा के खेल एवं युवा मामले मंत्री संदीप सिंह ने बुखार होने के कारण अपना कोरोना टेस्ट करवाया। इस कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन

बता दें कि खेलमंत्री पिछले तीन दिनों से अस्वस्थ होने के कारण घर पर ही थे। इस दौरान उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से भी अपील की थी उनके संपर्क में आने वाले लोग अपना कोरोना टेस्ट करवा ले, लेकिन तीन दिन के बाद कोरोना टेस्ट निगेटिव आया है और वह शीघ्र ही स्वस्थ होकर जनसेवा के लिए हल्के के लोगों के बीच में पहुंचेंगे। जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने बताया कि कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस से संक्रमित अब तक 5245 मरीज ठीक होकर घर लौट गए हैं। अभी तक लिए गए 85 हजार 464 में से 79 हजार 166 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जिले में अब तक 5808 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं और 93 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 471 एक्टिव केस हैं। इसके अलावा जिले में दिसंबर माह से लेकर अब तक कुल 3094 लोग आए हैं, इनमें से 2349 लोग स्वास्थ्य विभाग की एडवाईजरी के अनुसार 28 दिन का समय चक्र पूरा कर चुके हैं और 745 व्यक्तियों को होम क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed