फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   One nabbed with 100 grams of opium

Kurukshetra News: 100 ग्राम अफीम के साथ एक काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
One nabbed with 100 grams of opium
कुरुक्षेत्र। एंटी नारकोटिक्स सेल ने एक व्यक्ति को 100 ग्राम अफीम के साथ काबू किया। आरोपी गुरदीप सिंह निवासी डेरा लाडवा को अदालत के आदेश से के रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन

एएनसी के प्रभारी मंदीप सिंह ने बताया कि बस अड्डा लाडवा पर गश्त करते हुए टीम को सूचना मिली थी कि गुरदीप सिंह नशेड़ियों को अफीम बेचने के लिए इंद्री चौक लाडवा पर आएगा। सूचना पर टीम ने लाडवा-रादौर मार्ग पर डेरा लाडवा की तरफ से आने वाली सड़क पर नाकाबंदी करके नजर रखनी शुरू कर दी। थोड़ी देर बाद पुलिस को सामने से एक व्यक्ति आता दिखाई दिया। शक के आधार पर टीम ने उसे काबू करके पूछताछ की तथा उसकी तलाशी ली। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 100 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी के विरुद्ध थाना लाडवा में केस दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार करके के रिमांड पर लिया। संवाद
विज्ञापन

सटोरिया काबू, 780 रुपये की नकदी बरामद
कुरुक्षेत्र। सट्टा खाईबाड़ी करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को 780 रुपये के साथ गिरफ्तार किया। अपराध अन्वेषण शाखा-एक की टीम ने सूचना पर देवकी नंदन निवासी श्याम कॉलोनी को झांसा चुंगी एफसीआई गोदाम के पास सट्टा खाईबाड़ी करने के आरोप में काबू किया। आरोपी के कब्जे से सट्टे की राशि के 780 रुपये बरामद हुए। आरोपी के विरुद्ध थाना कृष्णा गेट में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। बाद में जमानत पर रिहा कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक चुराने के तीन आरोपी गिरफ्तार
कुरुक्षेत्र। पांच महीने पहले बाइक चुराने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरीशुदा तीन बाइक बरामद की। आरोपी अजय उर्फ गटोरु, रवि निवासी झींवरहेड़ी और कर्णजीत सिंह उर्फ बाबा निवासी सलपानी कलां को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया है।

थाना कृष्णा गेट में तीन अगस्त को प्रवीण चौहान निवासी दयानंद कॉलोनी ने बताया था कि 30 जुलाई को उसकी बाइक उसके घर के सामने से चोरी हुई थी। शिकायत पर केस दर्ज करके जांच अपराध अन्वेषण शाखा-दो ने करते हुए अजय, रवि व कर्णजीत सिंह को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि इस बाइक के अलावा उन्होंने सितंबर में अंबाला शहर तथा अक्तूबर में थाना शहर थानेसर क्षेत्र से भी एक बाइक चोरी की थी। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने तीनों बाइक बरामद करके आरोपियों को कारागार भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed