{"_id":"614b8b128ebc3e0461109d7a","slug":"one-more-positive-case-of-corona-kurukshetra-news-knl84105658","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का एक और पॉजिटिव केस, छह तक पहुंची सक्रिय मरीजों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का एक और पॉजिटिव केस, छह तक पहुंची सक्रिय मरीजों की संख्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जांच करने पर बुधवार को एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिले में अब कोरोना वायरस के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। इनमें से दो मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है, जबकि चार मरीजों को अस्पताल में दाखिल किया गया है।
स्वास्थ्य विभाग ने जिलेभर के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों से आरटी पीसीआर और रैपिड एंटीजन के कुल 1082 सैंपल एकत्रित किए थे। इनमें से आरटी पीसीआर के 1022 और रैपिड एंटीजन के 60 सैंपल शामिल थे। इन सैंपलों की जांच करने पर एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में अब तक 22134 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं और अब तक 21 हजार 772 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। 356 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है।
जिला सिविल सर्जन डॉ. संत लाल वर्मा ने कहा कि पिछले दिनों से फिर कोरोना वायरस के मरीज बढ़ने लगे हैं। इसलिए आमजन को सतर्कता बरतनी होगी, तभी बचाव होगा। उन्होंने आमजन से अपील की है कि सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करें। उन्होंने बताया कि अभी तक लिए गए 522211 में से 498662 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जिले का रिकवरी रेट 98.36 पर है और सैंपल पॉजिटिव रेट घटकर 4.25 फीसदी पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
जिले में 20 जगहों पर लगेगी कोरोना वैक्सीनेशन की डोज : अनुपमा
कुरुक्षेत्र। उप जिला सिविल सर्जन डॉ. अनुपमा ने कहा कि लोगों को कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए प्रतिदिन स्वास्थ्य विभाग द्वारा शेड्यूल जारी किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग इस अभियान के तहत जिले के अंतिम व्यक्ति तक को कोरोना की वैक्सीनेशन करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। जिले में 23 सितंबर को 20 स्थानों पर कोरोना वैक्सीनेशन की पहली तथा दूसरी डोज लगाई जाएगी। शेड्यूल के अनुसार एलएनजेपी अस्पताल में कोवैक्सीन व कोविशील्ड की डोज लगाई जाएगी। इसके साथ-साथ सैयना सैंयदा पीएचसी, भेरियों सरकारी स्कूल, मथाना सीएचसी, गुढा पीएचसी, ठसका मीराजीं पीएचसी प्रभातपुरी स्कूल श्याम कॉलोनी, शाहाबाद सीएचसी में कोवैक्सीन की डोज लगाई जाएगी। साथ ही शेरगढ एडब्ल्यूसी, लोटनी सरकारी स्कूल, मथाना सीएचसी, मुंडा खेड़ा, लाडवा सीएचसी, बाबैन सीएचसी, झांसा सीएचसी, इस्माईलाबाद सीएचसी, प्रभातपुरी स्कूल श्याम कॉलोनी, पॉली क्लीनिक सेक्टर 4 में कोविशील्ड की डोज लगाई जाएगी।