फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   One lakh rupees looted from vegetable market agent in Pehowa

पिहोवा में लूट: बाइक पर आए बदमाश, सब्जी मंडी के अढ़ती से एक लाख रुपये छीनकर फरार

Mon, 18 Nov 2024 08:30 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र/पिहोवा
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र/पिहोवा Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 18 Nov 2024 08:30 PM IST
सार

बाइक सवार दो बदमाशों ने आढ़ती से रुपयों से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए। घटना कुरुक्षेत्र के पिहोवा की है। जहां लूट का शिकार हुए आढ़ती इस घटना में घायल भी हुआ है। 

विज्ञापन
One lakh rupees looted from vegetable market agent in Pehowa
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुरुक्षेत्र के पिहोवा में बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। अंबाला रोड पर टिकरी गांव के निकट बाइक पर आए दो बदमाश सब्जी मंडी के आढ़ती से एक लाख रुपये छीनकर फरार हो गए। इस छीना-झपटी में आढ़ती की बाइक का संतुलन बिगड़ने से वह सड़क पर गिरकर जख्मी हो गया। 

विज्ञापन


उधर, सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और इलाके में नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी, मगर बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका। फिलहाल पुलिस घटनास्थल के पास से सीसीटीवी फुटेज खंगाल कोई सुराग जुटाने में लगी है। 
विज्ञापन


हरिगढ़ भौरख के रहने वाले हेमचंद ने बताया कि कुरुक्षेत्र रोड पर उसकी सब्जी मंडी में आढ़त की दुकान है। वह अपनी दुकान से करीब एक लाख रुपये थैले में लेकर गांव की तरफ जा रहा था। टिकरी गांव के निकट पीछे से बाइक पर दो युवक तेजी से आए और उसके हाथ में पकड़ा थैला झपटकर फरार हो गए। छीना झपटी में बाइक का संतुलन बिगड़ने से सड़क पर गिरकर वह जख्मी हो गया। उसने बदमाशों की बाइक का नंबर नोट करने का प्रयास भी किया। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि बदमाशों का सुराग लगाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed