फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   One killed, two injured in road accident

Kurukshetra News: सड़क हादसे में एक की मौत दो घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Mar 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
One killed, two injured in road accident
पिहोवा। देर रात अंबाला चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव टीकरी के समीप पिकअप व ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बारे में पता चलने पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और पिकअप में फंसे लोगों को पिकअप काटकर बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना के बाद चालक मौके पर से फरार हो गया।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि एक ट्रैक्टर ट्रॉली पराली से भरी हुई जा रही थी, जिसमें पीछे लाइट न होने के कारण एक पिकअप उससे जा टकराई। तेज आवाज आई तो लोग घरों से बाहर निकल कर तुरंत मौके पर पहुंचे तो पिकअप में तीन लोगों को बुरी तरह से घायल अवस्था में फंसा हुआ पाया। ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत के बाद पिकअप में फंसे लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। जांच अधिकारी दिलेल सिंह ने बताया कि दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिनमें से एक व्यक्ति करमबीर निवासी गांव बीटा, जिला अंबाला की मौत हो गई। वे सभी पिकअप में सवार होकर पिहोवा से अंबाला जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed