फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   One killed, two injured in road accident, case registered

Kurukshetra News: सड़क हादसे में एक की मौत, दो घायल, मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
One killed, two injured in road accident, case registered

विज्ञापन
शाहाबाद। मौहडी गांव के पास जीटी रोड पर बुधवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस को दी शिकायत में रामनगर निवासी साहिल ने बताया कि वह और उनका साथी दीपांशु सात्विक सोलर कंपनी मौहड़ी में नौकरी करते हैं। बुधवार को सुबह दोनों कंपनी पहुंचे और रात करीब आठ बजे गांव लौट रहे थे। जीटी रोड पर नौ गजा पीर के पास पीछे से आ रही एक सफेद गाड़ी ने तेज रफ्तार में उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दीपांशु का सिर फट गया, जबड़ा और दांत टूट गए और मुंह, नाक व कान से खून बहने लगा। साहिल को भी बाजू और चेहरे पर चोटें आईं। हादसे के दौरान वहां मौजूद एक और व्यक्ति सागर को भी चोटें आईं। चालक मौके से भाग गया। राहगीरों ने घायलों को मौहड़ी के निजी अस्पताल में पहुंचाया, जहां दीपांशु की रात में चोटों के कारण मृत्यु हो गई। साहिल और सागर का अस्पताल में इलाज चल रहा है। शिकायत पर थाना बाबैन में अज्ञात चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस गाड़ी नंबर के आधार पर चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed