फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   One dead, one injured in car collision

Kurukshetra News: कार की टक्कर से एक की मौत एक घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
One dead, one injured in car collision
इस्माईलाबाद। मलिकपुर गांव के निकट हाईवे पर कार की टक्कर से बाइक पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। भट्टमाजरा वासी कुलदीप कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने दोस्त बृजमोहन वासी गुरुनानक काॅलोनी पिहोवा के साथ बाइक पर सवार होकर मलिकपुर की ओर जा रहा था। पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कार चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। वे सड़क पर गिर गए। इसमें बृजमोहन के सिर पर गंभीर चोट आई और वह भी बुरी तरह से घायल हो गया। कार चालक अपनी कार रोककर कुछ देर वहां पर रुका। इसी दौरान डायल 112 की गाड़ी पहुंच गई और उनको पिहोवा के अस्पताल में दाखिल कराया। बृजमोहन की गंभीर हालत देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। वहां पर बृजमोहन ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस शिकायत पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed