फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   One bed, two patients, this is how the sick are being treated, Kurukshetra

एक बेड, दो मरीज, ऐसे हो रहा बीमारों का इलाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
One bed, two patients, this is how the sick are being treated, Kurukshetra
जिला अस्पताल में एक बेड पर लेटे दो मरीज। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। डेंगू के साथ बदलते मौसम में वायरल, चिकनगुनिया, खांसी, जुकाम ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ने से बेड कम पड़ने लगे हैं। जिला नागरिक अस्पताल में हालात यह हैं कि यहां एक बेड पर दो मरीजों को इलाज दिया जा रहा है। जैसे मौसम करवट ले रहा है मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है।
जिला अस्पताल में प्रतिदिन करीब 350 सामान्य ओपीडी होती है, मगर मौसम बदलने के साथ इसमें 150-200 की बढ़ोतरी हुई है। अस्पताल की ओपीडी में मरीजों को इलाज के लिए काफी इंतजार करना पड़ रहा है। इसके साथ ही डेंगू का डंक भी बेकाबू होता जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में बुधवार को डेंगू का एक नए मामले की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने कर दी। जिले में अब तक डेंगू के कुल 12 मामले सामने आ चुके हैं। इसमें 11 मामले रिकवर हो चुके हैं और अब एक मामला सक्रिय है। इस साल अब तक डेंगू के 523 संदिग्ध मामले सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को जिले में 914 घरों की जांच की गई, जिसमें 14 घरों में डेंगू के लारवा बरामद हुए। वहीं विभाग की टीम ने 13 लोगों के सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे थे, जिसमें एक सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। विभाग की टीम सैंपल लेने के साथ लगातार लोगों को जागरूक कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग के अनुसार जुलाई माह से अब तक विभाग की टीम 96373 घरों की जांच कर चुकी है। इनमें से 1092 घरों से टीम को डेंगू के लारवा मिल चुके हैं। विभाग की 10 टीमें जिले में सैंपल लेने के साथ लारवा की जांच कर रही हैं। पिछले साल डेंगू के 1586 संदिग्ध मामले आए थे, जिनमें 129 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। हालांकि राहत की बात है कि इन दो साल में डेंगू से कोई मौत नहीं हुई है।

जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. रमेश सभ्रवाल ने बताया कि विभाग की टीम घर-घर जाकर डेंगू, मलेरिया, जापानी बुखार, चिकनगुनिया के सैंपल लेने के साथ लोगों को जागरूक कर रही है। टीम लारवा मिलने पर दवा भी डाल रही है। इस काम में विभाग की 10 टीमें जुटी हैं। जहां भी जलभराव, एंटी लारवा गतिविधियां और कोई बुखार का रोगी मिले तो उसकी रक्त पट्टिका बनाकर प्रयोगशाला में भेजकर 24 घंटे में रिपोर्ट दी जा रही है।

कूलर के पानी में लारवा की जांच करते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी।  संवाद

कूलर के पानी में लारवा की जांच करते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी। संवाद- फोटो : Kurukshetra

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed