फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   One arrested for cheating one lakh four thousand in the name of getting a job

नौकरी लगवाने के नाम पर एक लाख चार हजार की धोखाधड़ी करने का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 01:34 AM IST
विज्ञापन
One arrested for cheating one lakh four thousand in the name of getting a job
कुरुक्षेत्र। ढाई साल पहले डीसी रेट पर नौकरी के नाम पर दो सहेलियों से एक लाख चार हजार रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने कथित एनकाउंटर स्पेशलिस्ट को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस महिला आरोपी किरण वासी बाबैन को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। पुलिस ने महिला आरोपी की निशानदेही पर आरोपी राजकुमार उर्फ ऋषिपाल उर्फ अमित वासी इंद्री (करनाल) को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना कृष्णा गेट के एरिया के अंतर्गत रहने वाली एक महिला ने 10 अगस्त 2020 को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी बाबैन निवासी किरण के साथ पहले से ही जान-पहचान है। 19 मार्च 2020 को किरण ने उसको ऋषि उर्फ राजकुमार उर्फ अमित से मिलवाया था, जिसने कहा कि वह पुलिस विभाग से है और एक एनकाउंटर स्पेशलिस्ट है। वह उसे व उसकी सहेली को डीसी रेट पर नौकरी लगवा देगा तथा इसके बदले 52 हजार रुपये की मांग की थी। 21 मार्च को किरण ने उनको भीम कॉलोनी में अपनी बहन के घर पर नौकरी लगने के नाम के पैसे के लिए बुलाया था। वहां उसने व उसकी सहेली ने किरण को एक लाख चार हजार रुपये दिए थे।
विज्ञापन

किरण से सारे पैसे ऋषि उर्फ राजकुमार उर्फ अमित लेकर चला गया था। उसके बाद उन्होंने उनका फोन उठाना बंद कर दिया था। अन्य मोबाइल से फोन किया तो उसने जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत पर नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज करके पुलिस ने सात जनवरी 2021 को आरोपी महिला किरण को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपी को अदालत के आदेश से एक दिन के रिमांड पर लिया था तथा अदालत में पेश करके कारागार भेज दिया था। मामले की आगामी जांच करते हुए करते हुए पुलिस ने आरोपी राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed