फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   One and a half year old child dies after being hit by a tractor-trolley

Kurukshetra News: डेढ़ वर्षीय मासूम की ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से मौत

Tue, 19 May 2026 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 19 May 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
One and a half year old child dies after being hit by a tractor-trolley
कुरुक्षेत्र। डेढ़ वर्षीय मृतक प्रशांत। फाइल फोटो
कुरुक्षेत्र। गांव रतगल में हाल ही में एक डेढ़ वर्षीय मासूम की ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राॅली सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजन को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक बच्चे की पहचान प्रशांत के रूप में हुई है। वह अपने माता-पिता विजयपाल और सीमा के साथ रतगल गांव में रहता था। परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिला के सहानगर गांव के रहने वाला है। प्रशांत के अलावा परिवार में एक बेटा गोपाल(8) और एक बेटी जान्हवी(5) है।
विज्ञापन

परिजन के अनुसार घटना के समय बच्चा घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ निकल गया था। इसी दौरान पास में चल रहे मिट्टी डालने के कार्य के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की आवाजाही थी। बताया गया है कि एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बच्चे को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद बच्चे के पिता उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक की मां सीमा ने आरोप लगाया कि शिकायत करने पर संबंधित पक्ष के कुछ लोग उनके घर पहुंचे और परिवार के साथ धक्का-मुक्की करते हुए दबाव बनाने की कोशिश की। सूचना मिलने पर सेक्टर-7 चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजन के बयान दर्ज कर लिए हैं व घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फरार चालक की तलाश जारी है।

कुरुक्षेत्र। डेढ़ वर्षीय मृतक प्रशांत। फाइल फोटो

कुरुक्षेत्र। डेढ़ वर्षीय मृतक प्रशांत। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed