फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   one accused arrested with 217 Gram smak - heroine

217 ग्राम हेरोइन/स्मैक के साथ आरोपी काबू, छह दिन के पुलिस रिमांड पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
one accused arrested with 217 Gram  smak - heroine
पुलिस ने एक युवक को 217 ग्राम हेरोइन/स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी सतनाम सिंह उर्फ सत्ता वासी डेरा बचगांव को छह दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविंद्र सिंह तोमर एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम के साथ नरकातारी रोड पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि हेरोइन/स्मैक बेचने का धंधा करने वाला सतनाम सिंह नरकातारी रोड स्थित अपने गोदाम पर मौजूद है और उसके पास काफी मात्रा में नशीला पदार्थ रखा है। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 45 ग्राम हेरोइन/स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने उसके खिलाफ नशीली वस्तु अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने खेत में और भी हेरोइन रखी हुई है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर खेत से 172 ग्राम हेरोइन और बरामद कर ली। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि आरोपी के खिलाफ पहले भी आठ केस दर्ज हैं। इस पर पुलिस ने बुधवार को भी ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार जयबीर रंगा की मौजूदगी में डॉग स्कवाइड व पुलिस टीम ने आरोपी के घर पर सर्च अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed