फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   On the third day of Ramlila, the scene of Ram's birth was staged.

Kurukshetra News: रामलीला के तीसरे दिन राम जन्म दृश्य का हुआ मंचन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
On the third day of Ramlila, the scene of Ram's birth was staged.
लाडवा। रामलीला में राम जन्म का मंचन करते कलाकार। स्वयं - फोटो : mathura
लाडवा। शहर की धार्मिक, सांस्कृतिक व मंचीय संस्था श्री राम हनुमान रामलीला समिति की ओर से प्रभु राम की लीला के मंचन के तीसरे दिन राम जन्म का मंचन किया गया।
विज्ञापन

समिति के संरक्षक सुशील गर्ग ने बताया कि रामलीला मंचन के तीसरे दिन प्रभु राम जन्म दृश्य का मंचन किया गया। इसका शुभारंभ पैराडाइस यूथ एसोसिएशन के चेयरमैन रामनाथ व संरक्षक रिप्पन गर्ग व अरुण करुड़वाल के नेतृत्व में समस्त सदस्यों ने गणेश जी की आरती कर किया। राम जन्म के अवसर पर दर्शकों में भारी जोश व उत्साह रहा जिस कारण रामलीला देखने न केवल शहर से बल्कि आसपास के गांवों से भी दर्शक आए हुए थे।
विज्ञापन

उन्होंने मंचन के साथ-साथ कलाकारों की वेशभूषा व अभिनय की सराहना की। राम जन्म पर गद्दीनसीन काजल महंत के नेतृत्व में किन्नर समाज ने बधाई गाकर आनन्दोत्सव मनाया जिस पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं। पैराडाइस यूथ एसोसिएशन के संरक्षक अरुण करुड़वाल ने कहा कि भगवान राम ने धरती पर जन्म समाज में आदर्श स्थापित करने के लिए लिया था तो हमारा परम कर्तव्य बनता है कि रामलीला देख कर हम भगवान राम के चरित्र से प्रतिदिन अवश्य कुछ न कुछ सीखें और उन्हें अपने जीवन में उतार कर अपना जीवन सफल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंचन में दशरथ की वंश के लिए बेकरारी, श्रृंगी ऋषि का पुत्रेष्टि यज्ञ करना, राम सहित चारों भाइयों का जन्म, गुरु वशिष्ठ की ओर से सभी राजकुमारों का नामकरण, मारीच सुबाहु राक्षसों का ऋषियों को तंग करना और विश्वामित्र का अयोध्या जाकर राम व लक्ष्मण को साथ लाना जैसे दृश्य मंचन किए गए। राम, लक्ष्मण सहित चारों भाइयों के नामकरण पर उनके नाम के जयकारों के नारों ने माहौल को संपूर्ण रूप से राममयी बना दिया।

इस अवसर पर निर्देशक कुश गर्ग, पूर्व पार्षद सुनील, लवी नागपाल, विवेक शर्मा, राघव नागपाल, इम्ना कटारिया, अभिनव गोयल, हेमन्त सैनी, विपिन शर्मा, शशांक सिंघल, अनिल मलिक, राजेश वर्मा, जीत चौहान, सुरेंदर, सुमित सिंघल व अमित सिंघल, मंत्रियों के पात्र शिवांश कांबोज, कुणाल वर्मा व मोंटी और राक्षसों के पात्र सोमनाथ सोमी, सौरभ शर्मा, विशाल कांबोज, गौरव कालड़ा, केशव तायल, मोंटी व किन्दा की ओर से बेहतरीन ढंग से निभाए गए।

लाडवा। रामलीला में राम जन्म का मंचन करते कलाकार। स्वयं

लाडवा। रामलीला में राम जन्म का मंचन करते कलाकार। स्वयं- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed