फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   On the spot admission process in ITI starts from 12th

Kurukshetra News: आईटीआई में ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया 12 से शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
On the spot admission process in ITI starts from 12th
कुरुक्षेत्र। जिलेभर की छह राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में विभिन्न ट्रेड में चौथे राउंड की दाखिला प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जिसके बाद खाली सीटों पर ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया 12 अगस्त से शुरू होगी। इसमें 23 अगस्त तक विद्यार्थियों को खाली सीटों पर ओपन काउंसलिंग कर मौके पर ही दाखिला दिया जाएगा और दस्तावेज सत्यापन के साथ फीस जमा कराने पर सीट आवंटित होंगी।
विज्ञापन

जिलेभर की आईटीआई की उपलब्ध सीटों में से करीब 65 से 70 प्रतिशत सीटें ही भर पाई हैं। हालांकि कई ट्रेड में उपलब्ध सीटों से चार से पांच गुना ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए थे, लेकिन आवेदन के मुताबिक दाखिला की संख्या बहुत कम है। जिले के छह राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में विभिन्न कोर्सों की 1412 सीटों पर 6050 आवेदन प्राप्त हुए हैं, लेकिन दाखिला 65 से 70 प्रतिशत सीटों पर ही हुए हैं।
विज्ञापन


12 अगस्त से ओपन काउंसलिंग : जगमोहन

आईटीआई कुरुक्षेत्र के प्राचार्य जगमोहन का कहना है कि 23 अगस्त तक विद्यार्थियों को खाली सीटों पर ओपन काउंसलिंग कर मौके पर ही दाखिला दिया जाएगा। रोजाना नए आवेदन फार्म भरे जाएंगे, जिसके बाद ओपन काउंसलिंग कर दाखिले दिए जाएंगे। प्रत्येक आईटीआई में अभी 30 से 35 प्रतिशत सीटें खाली हैं जो ओपन काउंसलिंग के दौरान भरी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed