{"_id":"689cecc289d9bd79560579a5","slug":"on-the-occasion-of-janmashtami-festival-demand-for-kanha-jis-decorations-and-idols-increased-in-the-markets-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-140483-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: जन्माष्टमी पर्व पर बाजारों में कान्हा जी के शृंगार और मूर्तियों की बढ़ी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: जन्माष्टमी पर्व पर बाजारों में कान्हा जी के शृंगार और मूर्तियों की बढ़ी मांग
विज्ञापन
दुकान पर लड्डू गोपाल के लिए वस्त्र देखती महिला।
कुरुक्षेत्र। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे बाजारों में रौनक भी बढ़ती जा रही है। इस पावन अवसर पर श्रद्धालु अपने घरों और मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण की बाल स्वरूप में पूजा-अर्चना करने के लिए तैयारी में जुटे हैं। बाजारों में कान्हा जी के पोशाकों, मुकुटों, बांसुरी, मोरपंख और झूले जैसी श्रृंगार सामग्री की जबरदस्त मांग देखने को मिल रही है।
दुकानदार विक्रम ने बताया कि इस बार पारंपरिक और फैंसी दोनों ही तरह के मुकुट खासे लोकप्रिय हैं। बच्चों के लिए लड्डू गोपाल की पोशाकें विशेष डिजाइन में तैयार की जा रही हैं, जिनमें सुनहरे बॉर्डर की सजावट की गई है। शहर के मुख्य बाजार, ब्रह्मसरोवर मार्केट और मोहननगर पर सजावट का सामान खरीदने वालों की भीड़ उमड़ रही है। इस बार छोटी से लेकर बड़ी साइज तक की कान्हा जी की मूर्तियों की काफी डिमांड है।
श्रद्धालु पूजा की सामग्री के साथ-साथ श्रीकृष्ण के झूले, मोरपंख, माखन-मटकी और टोलियों में झांकी के लिए वेशभूषा की भी खरीद कर रहे हैं। महिलाएं विशेष रूप से सजावटी रंगोली और फूलों की मालाएं लेने के लिए दुकानों पर पहुंच रही हैं। शहर के इस्कॉन मंदिर, बिरला मंदिर और गीता ज्ञान संस्थानम् के मंदिर में जन्माष्टमी पर भव्य आयोजन की तैयारी की जा रही है। रात्रि 12 बजे श्रीकृष्ण जन्म महोत्सव का विशेष पूजन होगा, साथ ही भजन-कीर्तन और झांकी प्रदर्शन भी किया जाएगा। मंंदिरों में विशेष कथा का आयोजन किया गया है। जन्माष्टमी पर्व पर बच्चों से लेकर बड़ों में पूरा उत्साह देखन को मिल रहा है।
विज्ञापन
मुख्य बाजार में कान्हा जी की पोशाक और श्रृंगार का सामान लेने आई संगीता ने बताया कि वह हर त्योहार पर नई ड्र्रेस लेती है। जन्माष्टमी पर विशेष खरीदारी कर रही है। वह इस बार लड्डू गोपाल के लिए सफेद मुकुट वाली ड्रेस ले रही है। श्रृंगार का सामान भी नया ले रही है, जो पोशाक के साथ मैचिंग है।